आगरा में टीकाकरण: चार दिन के लिए 30 हजार डोज मिलीं, 64 बूथों पर रोज लगेगा टीका
ताजनगरी में शनिवार, सोमवार, मंगलवार और बुधवार तक के लिए स्टॉक आ गया है। हर बूथ पर 250 डोज उपलब्ध कराई गईं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा को चार दिन के लिए कोरोना रोधी वैक्सीन की 30 हजार डोज और मिल गई हैं। हर बूथ पर 250 डोज दी जाएंगी। इसमें 150 डोज 18 से 44 साल के लोगों के लिए ह। इनको ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि हर बूथ पर 250 डोज दी जाएंगी। इसमें 18 से 44 साल तक के लिए 150 डोज हैं, जो पहले केवल 50 दी जा रही थीं। इस उम्र के लोगों को स्लॉट बुक करवाने होंगे।
45 से अधिक उम्र के लोगों के लिए 100 डोज हैं। इनका मौके पर ही पंजीकरण कराके टीका लगाया जाएगा। 30 हजार डोज बुधवार तक के लिए हैं। रविवार को अवकाश के कारण टीकाकरण नहीं होगा।
गुरुद्वारा माइथान में 100 लोगों को लगा टीका
गुरुद्वारा माइथान में लगाए गए शिविर में 100 लोगों को टीका लगा। ज्ञानी कुलविंदर सिंह, प्रधान कंवलजीत सिंह, विजय कपूर, रचना कपूर, हरमिंदर पाल सिंह, रसपाल सिंह रहे।
टीके के लिए जोश: नौ हजार ने लगवाया टीका
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि शुक्रवार को नौ हजार लोगों को टीका लगा है, इसमें 8000 को पहली और 1000 को दूसरी डोज लगी है। युवाओं में टीकाकरण के लिए ज्यादा जोश देखने मिला। इनकी संख्या आधे से अधिक रही।
बाह में 146 की हुई कोरोना जांच, एक भी संक्रमित नहीं
बाह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में शुक्रवार को 146 लोगों की कोरोना जांच हुई। अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा ने बताया कि कोई भी संक्रमित नहीं मिला। इसके अलावा बाह और बटेश्वर सीएचसी पर 100 लोगों को टीके लगाए गए।