फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Vaccination session was being conducted at Asha's house

Agra News: आशा के घर संचालित हो रहा था टीकाकरण सत्र

Sun, 14 Jan 2024 11:13 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 14 Jan 2024 11:13 AM IST
विज्ञापन
Vaccination session was being conducted at Asha's house
आशा के घर संचालित हो रहा था टीकाकरण सत्र
विज्ञापन

- सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए दी कार्रवाई की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता ने शनिवार को कुरावली सीएचसी क्षेत्र के टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय के स्थान पर आशा के घर पर सत्र संचालन होने पर नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि अगली बार विद्यालय पर ही सत्र संचालित किया जाए। एक आंनबाड़ी कार्यकर्ता के अनुपस्थित रहने पर कार्यक्रम अधिकारी को कार्रवाई के लिए जानकारी दी।
सीएमओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली के अंतर्गत नगला हीरा, महादेवा, शहादतपुर पर नियमित टीकाकरण स्थल देखा। निरीक्षण के दौरान नगला हीरा पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूजा अनुपस्थित मिलीं। गांव महादेवा में प्राइमरी पाठशाला होने के बावजूद सत्र स्थल एक आशा के घर पर आयोजित मिला। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि अगली बार से प्राइमरी पाठशाला या आंगनबाड़ी केंद्र पर ही सत्र आयोजित किया जाए अन्यथा की स्थिति में एएनएम खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


स्टाफ ने बताया कि बुलाने पर भी कभी सत्र स्थल पर नहीं आती हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इनके बारे में जिला कार्यक्रम अधिकारी को बताया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सत्र पर सभी प्रकार के जरूरी उपकरण और दवाइयां उपलब्ध रहें। कमी होने पर तत्काल अपने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर चीफ फार्मासिस्ट से समान प्राप्त कर लें। डॉ जेपी वर्मा चिकित्सा अधीक्षक को निर्देशित किया कि अगली ब्लॉक स्तरीय बैठक में सभी एएनएम का फीड बैक लें किस एएनएम के पास किस सामान की कमी है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भी औचक निरीक्षण करने के निर्देश चिकित्साधीक्ष को दिए। उन्होंने कहा कि कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर मरीजों को उपचारित करने के साथ साथ यहां पर होने वाली जांचों की सूची और आयुष्मान भारत से संबद्ध अस्पतालों की सूची चस्पा कराएं। इस अवसर पर संजीव कुमार पांडेय, रवींद्र सिंह गौर, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक अमित कुमार, सुमन यादव, किरन, मीरा कुमारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed