{"_id":"60d61f838ebc3e2ee9773f2d","slug":"vaccination-of-the-district-crossed-three-lakhs-the-target-is-still-far-agra-news-agr4971915192","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लाख पार हुआ जनपद का टीकाकरण, लक्ष्य अभी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लाख पार हुआ जनपद का टीकाकरण, लक्ष्य अभी दूर
विज्ञापन
फिरोजाबाद। कोरोना की तीसरी लहर आ रही है। ऐसे में अधिकाधिक लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। शुक्रवार को टीकाकरण का आंकड़ा तीन लाख के पार हो गया। जनपद अभी लक्ष्य से बेहद दूर है हालांकि अब लोगों को टीकाकरण के प्रति भरोसा जागने लगा है। पूरे जनपद में आठ हजार से अधिक लोग प्रतिदिन टीकाकरण कर रहे हैं।
टीकाकरण को लेकर देहात क्षेत्र में तरह-तरह की भ्रांतियां थी। जब लोग आगे आए तो टीकाकरण की चाल तेज हो गई है। जिले में 3.3 लाख से अधिक लोगों ने टीकाकरण करा चुके हैं हालांकि जनपद की आबादी 28 लाख से अधिक है। 18 से अधिक उम्र के लोगों की संख्या करीब 20 लाख के करीब है। महाअभियान के बाद भी बड़ा तबका टीकाकरण से वंचित है।
दूसरी डोज जरूर लगवाएं
फिरोजाबाद। जो लोग कोरोना की पहली डोज लगवा चुके हैं। वह लोग दूसरी डोज जरूर लगवा लें। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दूसरी डोज लगवाने पर ही टीका कोरोना से जंग में कामयाब है। तीसरी लहर तेजी से आ रही है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
- जनपद में तीन लाख से अधिक लोगों को कोरोना की डोज लग चुकी हैं, जो लोग टीकाकरण करा चुके हैं, हम उन लोगों की जिम्मेदारी है कि अपने परिजनों और रिश्तेदारों को जागरूक करें। डॉ. एके श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी