{"_id":"626fb3e7b5ee8f49696a69cc","slug":"vaccination-of-children-speed-increased-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: फिरोजाबाद में बढ़ी टीकाकरण की रफ्तार, छह दिन में 31,260 बच्चों को लगे टीके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: फिरोजाबाद में बढ़ी टीकाकरण की रफ्तार, छह दिन में 31,260 बच्चों को लगे टीके
Mon, 02 May 2022 04:05 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 02 May 2022 04:05 PM IST
सार
सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने कहा कि कोरोना टीकाकरण का ग्राफ पिछले सप्ताह में बढ़ा है। 12 से 14 वर्ष के बच्चों के प्रतिदिन तीन हजार से चार हजार टीका लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
छात्र को टीका लगाता स्वास्थ्यकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण की चौथी लहर की आहट से 12 से 14 की उम्र वालों के टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। इस उम्र के बच्चों में 40 दिन में 26605 को ही कोरोनारोधी वैक्सीन लग सकी थी। वहीं पिछले छह दिन में 31, 260 बच्चों को टीका लगा है।
विज्ञापन
जिले में 16 मार्च से 12 से 14 वर्ष तक की आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू हुआ था। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को जागरूक किया। स्कूलों में कैंप लगवाए। मगर टीकाकरण गति नहीं पकड़ सका था। अभिभावक अपने लाड़लों के प्रति पूरी तरह लापरवाह बने हुए थे। जब कोरोना के मरीज फिर से मिलना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
अब तक 58 हजार बच्चों का टीकाकरण
ऐसे में अभिभावक अपने बच्चों को टीकाकरण कराने में रुचि दिखाने लगे हैं। अब तक कुल 58,865 बच्चों को टीकाकरण हुआ है। इसमें पिछले छह दिनों में 31260 बच्चों टीकाकरण किया गया है। सूने स्वास्थ्य केंद्र पर फिर से हलचल दिखनी शुरू हो गई है। स्वास्थ्य विभाग चौथी लहर आने से पूर्व टीकाकरण कराने की अपील कर रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
क्या कहते हैं अधिकारी
सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने कहा कि कोरोना टीकाकरण का ग्राफ पिछले सप्ताह में बढ़ा है। 12 से 14 वर्ष के बच्चों के प्रतिदिन तीन हजार से चार हजार टीका लगाए जा रहे हैं। अभिभावक जागरूक बनें और टीकाकरण अवश्य कराएं।तारीख- पहला टीका दूसरा टीका
30 अप्रैल- 3212 - 40
29 अप्रैल- 4202 - 123
28 अप्रैल- 4577 - 74
27 अप्रैल- 3247 - 40
26 अप्रैल- 5090 - 36
25 अप्रैल- 7261 - 111