फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vaccination of 766 frontline workers

766 फ्रंट लाइन वर्कर्स ने लगवाया कोरोना का टीका

Mon, 22 Feb 2021 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
vaccination of 766 frontline workers
कासगंज में कोरोना वैक्सीन लगवाता फ्रंट लाइन वर्कर - फोटो : KASGANJ
जिले में सोमवार को 10 केंद्रों पर फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीका लगाया गया। टीकाकरण के दौरान 2050 में से 766 कर्मी ही टीकाकरण के लिए पहुंचे। टीकाकरण के दौरान अधिकारी नजर बनाए रहे।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है। वैक्सीन के खिलाफ किसी भी प्रकार की भ्रामक बातों से घबराएं नहीं । उन्होंने बताया कि टीका लगने के बाद प्रतिरक्षित व्यक्ति को यदि बेचैनी या किसी तरह की समस्या होती है तो निकटतम स्वास्थ्य अधिकारी, एएनएम को इसकी सूचना दें। टीका लगने के बाद भी कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनना, हाथ की सफाई और 2 गज दूरी का पालन जरूर करें।
विज्ञापन

सहावर सफाई कर्मचारी राजेश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहावर पर कोरोना का टीका लगवाया। उन्होंने कहा कि उन्हें कोई भी परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि सभी अपनी बारी आने पर टीकाकरण जरूर कराएं । कासगंज ब्लॉक के सफाई कर्मचारी माजिद खान ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहवर में कोरोना का टीका लगवाया। टीका लगवाने के बाद उन्होंने बताया कि उनको कोरोना का पहला टीका लगा है, उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अजुश सिंह ने बताया कि जिले में दस केंद्रों के सौलह बूथों पर टीकाकरण किया गया। शेष बचे वर्कर्स को 25 फरवरी को टीकाकरण किया जाएगा। इस दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ आकाश सिंह व मुहम्मद यूसुफ व यूनिसेफ बीएमसी मुहम्मद रिजवान, लईक अहमद, डब्ल्यूएचओ शकील हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed