आगरा में टीका महोत्सव: आज बिना पंजीकरण के 55 हजार लोगों को लगेगी वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने के लिए लोगों में उत्साह दिख रहा है। सोमवार को 300 बूथों पर टीकाकरण होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में आज टीका महोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन 55 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को डोज मिल गए हैं। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि सोमवार को 300 बूथों पर टीकाकरण होगा। शासन ने भले ही 55 हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य दिया है, लेकिन विभाग के पास 60 हजार डोज का स्टॉक है।
ऐसे में सोमवार को इतने लोगों को टीका लगाया जाएगा। सभी को पहला ही डोज लगेगा, इसमें पूर्व में पंजीकरण न कराने वालों को भी टीका लगेगा। जिन लोगों ने पहले से टीकाकरण कराया है, उनको बूथ पर दो घंटे प्राथमिकता दी जाएगी।
शनिवार को 13,017 लोगों को लगाया टीके का डोज
कोरोना वैक्सीन का दूसरा डोज लगवाने के लिए लोगों में उत्साह दिख रहा है। शनिवार को 13,017 लोगों ने टीके का डोज लगवाया था। इनमें से 12,950 को दूसरा डोज लगा। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि सोमवार से शुक्रवार तक पहला और शनिवार को दूसरा ही डोज लगेगा। इसके तहत 65 बूथों पर 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों का मौके पर पंजीकरण कराते हुए टीका लगाया गया है।
24 घंटे में नया मरीज नहीं
ताजनगरी में पिछले 24 घंटे में 8255 लोगों की कोरोना जांच की गई है। जिनमें कोई नया संक्र्रमित नहीं मिला है। जिले में अब आठ सक्रिय मरीज हैं। 458 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिला प्रशासन के मुताबिक शनिवार तक कुल 14.80 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। जिनमें कुल 25736 संक्र्रमित मिल चुके हैं।