फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vaanee guru, guuru hai vaanee, vich vaanee amrt saare

वाणी गुरु, गुुरु है वाणी, विच वाणी अमृत सारे

Wed, 08 Sep 2021 01:30 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
vaanee guru, guuru hai vaanee, vich vaanee amrt saare
आगरा। श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार सजा। जत्थेदारों ने कीर्तन कर संगत को धन्य कर दिया। गुरुद्वारा माईथान में कीर्तनकार वीर महेंद्र पाल सिंह के मुख से वाणी गुरु, गुरु है वाणी, विच वाणी अमृत सारे... सुनकर संगत सतनाम वाहेगुरु का जाप करने लगी।
विज्ञापन

कीर्तनकार ने श्रीगुुरु ग्रंथ साहिब की महानता बताते हुए कहा कि ये ही एकमात्र ऐसा ग्रंथ है, जिसमें राम-रहीम, गिरधारी, कृष्ण-मुरारी, अल्लाह-करीम और वाहेगुरु सब को जगह मिली है। अगर हर कोई गुरु ग्रंथ साहिब के अनुसार जीवन जीए तो दुनिया से नफरत खत्म हो जाएगी। हजूरी रागी बृजेश सिंह ने भी कीर्तन किया। समापन पर अटूट लंगर छका। गुरुद्वारा प्रधान कंवलजीत सिंह और मुख्य ग्रंथी कुलविंदर सिंह ने संगत का आभार जताया। संत बाबा प्रीतम सिंह ने सभी के भले की अरदास की। गुरमीत सिंह सेठी, रिंकू गुलाटी, सतीश अरोड़ा, संजय जट्टाना, दलजीत सिंह, बंटी ग्रोवर, हरजिंदर सिंह, अशोक अरोड़ा, दलजीत सिंह, रोहित कात्याल रहे।
विज्ञापन

आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर में श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के पहले प्रकाश पर्व पर गुरुवाणी का गायन हुआ। कीर्तनकार भाई हरजोत सिंह ने आज्ञा भइ अकाल की तबही चलायो पंथ, सब सिक्खन को हुकम हैं गुरु मानियो ग्रंथ... सुनाकर संगत को धन्य कर दिया। संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के आगे मत्था टेककर लंगर छका। ज्ञानी मंशा सिंह ने कोरोना महामारी और डेंगू के खात्मे के लिए अरदास की। गुरुद्वारा प्रधान हरपाल सिंह, सचिव रविंद्र सिंह ओबराय, श्याम भोजवानी, इंदरजीत सिंह, संतोष सिंह, त्रिलोचन सिंह, जस्विंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, सुरेंद्र सिंह रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed