{"_id":"5c3c347bbdec22736b5e8d26","slug":"uttarakhand-s-two-people-died-in-road-accident-in-etah","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अज्ञात वाहन की टक्कर से उड़े कार के परखच्चे, उत्तराखंड के दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अज्ञात वाहन की टक्कर से उड़े कार के परखच्चे, उत्तराखंड के दो लोगों की मौत
Mon, 14 Jan 2019 12:34 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा के देहात कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की सुबह आगरा से आ रही कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों मृतक उत्तराखंड के रहने वाले थे।
विज्ञापन
उत्तराखंड के अल्मोड़ा, रानीखेत के फाइनल लॉज बनियाली निवासी अनूप चौरसिया (35) पुत्र जयशंकर चौरसिया मध्य प्रदेश में ठेकेदारी का काम करता था। वो कार चालक त्रिलोचन परगाई (50) पुत्र सिद्धार्थ परगाई निवासी ओखला खंड निबू दतई अल्मोड़ा के साथ घर जा रहा था।
विज्ञापन
देहात कोतवाली के हिम्मतपुर के पास अज्ञात वाहन ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को जिला अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पुलिस ने मृतकों के परिजनों को दे दी है। देर शाम को मृतकों के परिजन एटा पहुंचे। उनका रो रोकर बुरा हाल था।