{"_id":"5d4087c08ebc3e6c9b48122a","slug":"uttar-pradesh-youth-in-saudi-arabia-demand-helps-wife-meets-mainpuri-dm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सऊदी अरब में फंसे युवक को देश वापस लाने की गुहार, पत्नी ने डीएम को सौंपा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सऊदी अरब में फंसे युवक को देश वापस लाने की गुहार, पत्नी ने डीएम को सौंपा पत्र
Wed, 31 Jul 2019 12:00 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 31 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
मैनपुरी के युवकों ने सऊदी अरब से वीडियो भेजकर मांगी मदद
- फोटो : वीडियो से ली गई तस्वीर
सऊदी अरब में बंधक बनाए गए आनंद बाथम की वतन वापसी के लिए प्रयास शुरू हो गए हैं। मंगलवार को आनंद की पत्नी ने डीएम को पत्र सौंपकर गुहार लगाई है। जिलाधिकारी की ओर से विदेश मंत्रालय और दूतावास के लिए पत्र लिखा गया है। वहीं पुलिस उन दलालों के बारे में जानकारी जुटा रही है, जिन्होंने रुपये लेकर युवक को विदेश भिजवाया था।
किशनी थाना क्षेत्र के गांव बिरतिया इलाबांस निवासी आनंद बाथम 17 मार्च को नौकरी के लिए सऊदी अरब के रियाद शहर गया था। वहां केमिकल फैक्टरी में काम मिला, लेकिन आज तक वेतन नहीं मिला। वेतन मांगने पर युवक को बंधक बनाकर मारपीट की गई।
शनिवार को वीजा सहित अन्य कागजात लेने के बाद फैक्टरी मालिक ने युवक को निकाल दिया। इसके बाद युवक ने परिजनों को वीडियो भेजकर वतन वापसी के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से गुहार लगाई थी। रविवार को भी युवक ने वीडियो भेजा।

Trending Videos
पत्नी ने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर लगाई गुहार
- फोटो : अमर उजाला
वर्तमान में आनंद यूपी के अन्य छह युवकों के साथ भीख मांगकर गुजर-बसर कर रहा है। वह लगातार जान को खतरा बता रहा है। मंगलवार को आनंद की पत्नी रानी ने जिलाधिकारी पीके उपाध्याय से मुलाकात की और पति की वतन वापसी की गुहार लगाई। डीएम की ओर से पूरे मामले में मंगलवार को विदेश मंत्रालय और दूतावास के लिए पत्र लिखा गया है।
दलालों की तलाश में जुटी पुलिस
आनंद को सऊदी अरब भेजने में तीन दलालों का भी हाथ है। खुद आनंद ने पत्रकारों को बातचीत में बताया है कि लखनऊ के दलाल मुमताज और हाशिम ने उसे सऊदी अरब में अच्छी नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया था। उनके कहने पर ही उसने सीतापुर निवासी संतोष की पत्नी ममता के खाते में वीजा सहित अन्य कागजात बनवाने और विदेश भिजवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये जमा कराए थे। अब पुलिस इन दलालों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
जिलाधिकारी, पीके उपाध्याय का कहना है कि युवक की वतन वापसी के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। विदेश मंत्रालय के साथ ही दूतावास के लिए पत्र लिखा गया है। मंगलवार को पत्नी की ओर से एक पत्र दिया गया है।