फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uttar pradesh police is keeping vigil on roadside romeo

यूपीः 11 लाख मनचलों पर पुलिस की नजर, न्यू ईयर पर दी गई ये हिदायत

Sun, 07 Jan 2018 04:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sun, 07 Jan 2018 04:58 PM IST
विज्ञापन
Uttar pradesh police is keeping vigil on roadside romeo
UP Police
ताजनगरी आगरा में महिलाएं और छात्राएं शोहदों व मनचलों से परेशान हैं, उनके साथ छेड़छाड़ के साथ ही उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ रही हैं। घर में रहें या फिर बाहर निकलें, उन्हें हर जगह परेशान करने में शोहदे पीछे नहीं हैं। 
विज्ञापन


फोन करके शोहदे सबसे ज्यादा परेशान करते हैं। सार्वजनिक स्थान पर छेड़छाड़ का शिकार होती हैं। यही वजह है कि  वूमेन पावर लाइन 1090 पर शिकायत दर्ज कराने में आगरा प्रदेश में आठवें नंबर पर है। यह हाल ही में जारी हुए वूमेन पावर लाइन के आंकड़ों से सामने आया है।
विज्ञापन


वूमेन पावर लाइन की ओर से प्रदेश के सभी जिलों से साल 2017 में आईं शिकायत और उनके निस्तारण का आंकड़ा जारी किया गया है, इसमें लखनऊ, कानपुर नगर, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर और सीतापुर के बाद आगरा की महिलाओं ने वूमेन पावर लाइन पर 4961 शिकायत दर्ज कराईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Uttar pradesh police is keeping vigil on roadside romeo
आईपीएस अमित पाठक - फोटो : अमर उजाला
इनमें से 4772 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। 189 शिकायतों को निस्तारण होना बाकी है। प्रदेश में लखनऊ की 33529 शिकायत दर्ज होने से पहले स्थान पर रहा। वहीं 9794 शिकायत के साथ कानपुर नगर दूसरे स्थान पर रहा।

एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि महिलाओं से होने वाले अपराध संबंधी शिकायतों की सुनवाई के लिए महिला सम्मान प्रकोष्ठ, परिवार परामर्श केंद्र, एंटी रोमियो स्क्वैड, महिला थाना, वूमेन पावर लाइन की ओर से कार्रवाई की जाती है। 

थाना पुलिस को अलग से शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश हैं। एंटी रोमियो स्क्वैड अलग-अलग स्थानों पर जाकर शोहदों के खिलाफ कार्रवाई करता है। स्कूल कालेज में छात्राओं को जागरूक किया जा रहा है।

नजर इन लड़कों पर

Uttar pradesh police is keeping vigil on roadside romeo
सांकेतिक तस्वीर
छेड़छाड़ की शिकार छात्राओं के बाद कामकाजी महिलाएं होती हैं। आफिस से लेकर सवारी वाहनों में उनसे छेड़छाड़ की जाती है। राह चलते छेड़छाड़ की शिकायत भी होती है। 

वूमेन पावर लाइन पर इस तरह की सैकड़ों शिकायतें दर्ज हुईं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किए और आरोपियों को कड़ी हिदायत देने के साथ शिकायत का निस्तारण किया।

प्रदेश के 11 लाख लड़कों के खिलाफ वूमेन पावर लाइन पर शिकायत दर्ज कराई गई थीं। पुलिस की नजर इन लड़कों पर है। इन लड़कों को नए साल का मैसेज करते हुए हिदायत दी गई कि वह लड़कियों के प्रति अपने व्यवहार में सुधार लाएं अन्यथा पुलिस उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

मुकदमों का आंकड़ा 

अपहरण : 482
दहेज हत्या : 75
बलात्कार : 76
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed