फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uttar Pradesh Heatwave Intensifies: Agra Among Hottest Cities as Mercury Crosses 45°C Across State

यूपी में गर्मी का तांडव: बांदा रहा सबसे अधिक गर्म, आगरा में भी टूटा रिकॉर्ड; अगले तीन दिन लू का रेड अलर्ट

Sat, 23 May 2026 08:48 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 23 May 2026 08:48 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और लू का कहर जारी है, जहां कई शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। आगरा प्रदेश का पांचवां सबसे गर्म शहर रहा, जबकि मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं जताई है।

विज्ञापन
Uttar Pradesh Heatwave Intensifies: Agra Among Hottest Cities as Mercury Crosses 45°C Across State
आगरा में भीषण गर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूरे प्रदेश में इस समय गर्मी का भीषण सितम जारी है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को आगरा प्रदेश का पांचवां सबसे गर्म शहर रिकॉर्ड किया गया। विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही लू चलते रहने का अनुमान जारी किया है।
विज्ञापन

 

सूर्यदेव के तीखे तेवरों से आम जनजीवन पूरी तरह त्रस्त हो चुका है। इसके बाद भी अभी फिलहाल राहत के आसार नहीं दिख रहे। शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसकी वजह से दिनभर लोगों को चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों की दोहरी मार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

भीषण लू के कारण दोपहर के समय सड़कों से लेकर बाजारों तक सन्नाटा पसरा रहा। उधर, राज्य में सबसे ज्यादा तपिश बांदा में रही, जहां पारा 46.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं, प्रयागराज 46.2 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ दूसरे स्थान पर रहा। झांसी व उरई में 45.4 डिग्री तापमान रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए अनुमान जताया है कि अगले तीन दिनों तक तापमान में बढ़ोतरी का यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा, जिससे फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। 
विज्ञापन

तपिश बढ़ने से दोपहर में बाजारों में सन्नाटा
भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण अब बाजारों के रंग-ढंग बदलने लगे हैं। मौसम की तपिश बढ़ने के साथ ही दोपहर के समय बाजारों में पूरी तरह सन्नाटा छाने लगा है। तपती धूप और लू के थपेड़ों के डर से लोग दोपहर में घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, जिसके चलते कई जगह तो दुकानदार खुद भी दोपहर में दुकानें बंद कर आराम करना ज्यादा बेहतर समझ रहे हैं। इसके विपरीत, अब सुबह और शाम के समय ही बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। लोग जरूरी खरीदारी के लिए या तो सुबह जल्दी निकल रहे हैं या फिर सूरज ढलने के बाद शाम को बाजारों का रुख कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों का अधिकतम तापमान

शहर अधिकतम तापमान (°C)
बांदा 46.4°C
प्रयागराज 46.2°C
झांसी 45.4°C
उरई 45.4°C
आगरा 45.3°C
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed