फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uttar Pradesh government will give one lakh rupees to pilgrims of Kailash Mansarovar Yatra

UP: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, पर्यटन मंत्री बोले- सरकार देगी एक लाख रुपये

Sun, 15 Jun 2025 02:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 15 Jun 2025 02:27 PM IST
सार

विकास कार्यों की समीक्षा करने आगरा आए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बड़ी घोषणा की। बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले प्रदेश के श्रद्धालुओं को सरकार की ओर से एक लाख रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Uttar Pradesh government will give one lakh rupees to pilgrims of Kailash Mansarovar Yatra
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी है। उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रद्धालुओं को एक लाख रुपये देने की घोषणा की है। ये जानकारी प्रदेश सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने दी। 
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने रविवार को आगरा के सर्किट हाउस में पर्यटन व विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि कैलाश मानसरोवर की यात्रा कर लाैटने वाले उत्तर प्रदेश के श्रद्धालुओं को सरकार की तरफ से एक लाख रुपये दिए जाएंगे। ये राशि श्रद्धालुओं के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

पर्यटन मंत्री ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हो चुका है। इसमें 50 श्रद्धालु शामिल हैं। पर्यटन मंत्री ने कहा कि शिवाजी स्मारक और म्यूजियम का कार्य जल्द पूर्ण होगा। आगरा जेवर एयरपोर्ट से जुड़ेगा। सिविल एविएशन की सुविधाएं बढ़ेंगी। सरकार आगरा में विकास कार्यों को लेकर गंभीर है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed