{"_id":"68b92f2d153eee9b920a4f85","slug":"utangan-river-revival-flood-zone-marking-agra-2025-09-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: उटंगन नदी का होगा जीर्णोद्धार, डूब क्षेत्र में गड़ेंगी मुड्डियां...कचरा फेंकने वालों पर होगी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उटंगन नदी का होगा जीर्णोद्धार, डूब क्षेत्र में गड़ेंगी मुड्डियां...कचरा फेंकने वालों पर होगी सख्ती
Thu, 04 Sep 2025 11:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:48 AM IST
सार
डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला पर्यावरण समिति की बैठक में उटंगन नदी के जीर्णोद्धार, डूब क्षेत्र में मुड्डियां लगाने और कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
आगरा जिलाधिकारी बैठक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट में जिला पर्यावरण समिति, पाैधरोपण और गंगा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिंचाई विभाग ने उटंगन नदी के जीर्णोद्धार कराने, डूब क्षेत्र में मुड्डियां लगवाने की बात कही। जबकि प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु गुणवत्ता में सुधार के आंकड़े पेश किए।
विज्ञापन
जिला पर्यावरण समिति बैठक में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने अगस्त महीने में वायु गुणवत्ता को अच्छा बताया। डीएम ने खनन और निर्माण कार्य करने वाले विभागों को पर्यावरण मानकों का कड़ाई से पालन कराने के निर्देश दिए। ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण और कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
नदियों के किनारों पर बसे गांवों को गंगा ग्राम का बनाने और ग्रीन चौपाल का गठन करने का निर्देश दिए। सिंचाई विभाग ने डीएम से कहा कि डूब क्षेत्र निर्धारण कॉर्डिनेट्स के अनुसार होगा। निर्धारण व मुड्डियां लगाने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह, एडीएम सिटी यमुनाधर चौहान, राजेश कुमार, चांदनी सिंह आदि मौजूद रहे।