{"_id":"670577eed2ac9264fe0d7df4","slug":"use-mosquito-nets-to-protect-yourself-from-mosquitoes-mainpuri-news-c-174-1-sagr1038-125319-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मच्छरों से बचाव के लिए करें मच्छरदानी का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मच्छरों से बचाव के लिए करें मच्छरदानी का प्रयोग
विज्ञापन
मैनपुरी। सीएमओ डाॅ. आरसी गुप्ता ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां की व्यवस्थाएं देखीं। स्कूल में पहुंचकर बच्चों को बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया। सीएमओ ने कहा कि मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करें।
सीएमओ ने ओपीडी, इमरजेंसी, इनडोर में भर्ती मरीजों से अस्पताल में मिलने वाले इलाज और सुविधाओं की जानकारी ली। सीएमओ ने दवा कक्ष और रजिस्टर में डाक्टर, स्टाफ उपस्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सीएमओ को ओपीडी में 300 से अधिक मरीजों को उपचार दिए जाने का विवरण दर्ज किला। 24 मरीज अस्पताल में भर्ती मिले। इसके बाद उन्होंने आयुष्मान वार्ड का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाएं देखीं।
सीएमओ अस्पताल का निरीक्षण के बाद गांव कुसमा खेड़ा स्थित कंपोजिट विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने छात्र-छात्राओं को संचारी रोग नियंत्रण अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों और शिक्षकों को संचारी रोग के बारे में जानकारी देकर साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उन्होंने कहा कि वर्षा के बाद हुए जलभराव के कारण डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियां फैलने का खतरा अधिक हो जाता है। इसलिए रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग, करें, पूरी आस्तीन के कपड़े पहने, घर के आसपास जलभराव न होने दें। वहीं सीएमओ ने बच्चों को गर्मी से राहत दिलाने के लिए पांच सीलिंग पंखे प्रधानाध्यापक को सौंपे।
विज्ञापन
इस मौके पर चिकित्साधीक्षक डाॅ. आनंद किशोर, यूनिसेफ संजीव पांडेय, स्वास्थ्य शिक्षा सूचनाधिकारी रवींद्र सिंह गौर, प्रधानाध्यापक सैय्यद अजगर मेहंदी मौजूद रहे।