{"_id":"680716303dfbb9a6c306647a","slug":"us-vice-president-will-visit-taj-mahal-but-will-not-stay-overnight-in-agra-know-reason-2025-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JD Vance Agra Visit: अमेरिकी उप राष्ट्रपति ताजमहल का करेंगे दीदार, इसलिए नहीं करेंगे आगरा में रात्रि प्रवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JD Vance Agra Visit: अमेरिकी उप राष्ट्रपति ताजमहल का करेंगे दीदार, इसलिए नहीं करेंगे आगरा में रात्रि प्रवास
Tue, 22 Apr 2025 11:52 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 22 Apr 2025 11:52 AM IST
सार
JD Vance Taj Mahal Visit: ताज का दीदार करने परिवार के साथ आ रहे अमेरिकी उप राष्ट्रपति आगरा में रात्रि प्रवास नहीं करेंगे। वे ताज का दीदार करने के बाद उसी दिन जयपुर वापस चले जाएंगे।
विज्ञापन
अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Taj Mahal News: दुनियाभर में ताजमहल के लिए मशहूर आगरा की मेहमान नवाजी की हसरत फिर अधूरी रह गई। अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस आगरा में रात्रि प्रवास नहीं करेंगे। बुधवार सुबह वह अमेरिकी वायुसेना के जिस विमान से वह ताजमहल देखने आगरा आएंगे, उसी से दोपहर बाद जयपुर लौट जाएंगे। जयपुर के रामबाग पैलेस में वह दो दिन प्रवास करेंगे।
25 साल पहले पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने आगरा में रात गुजारी थी। इसके बाद 2001 में अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन अपनी बेटी चेल्सी के साथ आए लेकिन उन्होंने भी रात्रि प्रवास नहीं किया। वर्ष 2022 में भी जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप, पत्नी और बेटी के साथ ताजमहल घूमने तो उन्होंने भी आगरा में रुकना मुनासिब नहीं समझा। इससे पहले 1959 में अमेरिकी राष्ट्रपति आइजनहावर आगरा आए थे। तब वह तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के साथ खुली जीप में आगरा की सड़कों पर घूमे थे।
ये भी पढ़ें - UP: शादीशुदा युवक से महिला मित्र ने किया ऐसा फरेब...बर्दाश्त न कर सका, खुद को लगाई आग; उपचार के दौरान मौत

Trending Videos
उन्होंने पर्यटक गांव लड़ामदा का भ्रमण किया था। अमेरिका ही नहीं, दुनियाभर से राष्ट्रध्यक्षाें को ताजमहल आकर्षित करता रहा है। पांच सितारा होटलों के मामले में भी आगरा देश के टॉप-10 शहरों में शामिल है लेकिन इसे दुर्भाग्य कहें या नाकामी ताज नगरी से ज्यादा रुकने के लिए विदेशी मेहमान पड़ोसी राज्य को चुनते हैं।
राजस्थान का जयपुर विदेशी अतिथियों के रात्रि प्रवास के लिए पहली पसंद है। होटल एंड रेस्टोरेंट ऑनर्स एसोसिएशन महासचिव अवनीश शिरोमणी का कहना है कि यदि अमेरिकी उपराष्ट्रपति आगरा में रुकते तो शहर की ब्रांडिंग होती। पर्यटन को प्रोत्साहन मिलता। पर्यटन कारोबारी मनोज आहूजा का कहना है कि पर्यटकों का रात्रि प्रवास नहीं बढ़ने के लिए सरकार जिम्मेदार है। वह ताजमहल के नाम से वैश्विक स्तर पर आगरा का प्रचार नहीं करना चाहती।
ये भी पढ़ें - UP: शादीशुदा महिला ने प्रेमी को ऐसी जगह छुपाया, किसी को शक न हो...संदूक के खुलते ही खुल गई पोल; फिर ये हुआ
ये भी पढ़ें - UP: शादीशुदा महिला ने प्रेमी को ऐसी जगह छुपाया, किसी को शक न हो...संदूक के खुलते ही खुल गई पोल; फिर ये हुआ