फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   US Vice President JD Vance will visit Taj Mahal on high alert on April 23

JD Vance Agra Visit : आगरा में हाई अलर्ट, 12 किमी में चप्पे-चप्पे पर फोर्स; आज खिड़की से झांक भी नहीं सकेंगे

Wed, 23 Apr 2025 01:21 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 23 Apr 2025 01:21 AM IST
सार

अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस बुधवार को आगरा आएंगे। ऐसे में उनके आगमन को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। उनके रूट पर पड़ने वाले घरों के दरवाजे और खिड़की तक बंद रहेंगे।
 

विज्ञापन
US Vice President JD Vance will visit Taj Mahal on high alert on April 23
अमेरिकी उप राष्ट्रपति। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस के ताजमहल भ्रमण के दौरान सख्त सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। वीवीआईपी वाले 12 किलोमीटर मार्ग पर सिर्फ पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां और चंद स्कूली बच्चों के ग्रुप नजर आएंगे। खेरिया मोड़ से ईदगाह तक बाजार बंद रहेंगे और लोगों को खिड़कियों से भी झांकने की अनुमति नहीं है। ऐसे में सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक फतेहाबाद रोड की ओर जाने से बचें। इस दौरान हाई अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन


 

वीवीआईपी आगमन की वजह से अर्जुन नगर, माल रोड और फतेहाबाद रोड की तरफ बुधवार दोपहर तक जाने से बचें। सुबह 8.30 बजे मुख्यमंत्री खेरिया एयरपोर्ट पर पहुंच जाएंगे। इस वजह पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी। मुख्यमंत्री के सुबह 9 बजे रवाना होने के बाद उप राष्ट्रपति का काफिला ताजमहल की ओर निकलेगा। इस दौरान सुबह 8 बजे से यातायात को बंद कर दिया जाएगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Usha Vance: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी का भारत से नाता, जानिए ऊषा वेंस के बारे में

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाले वाहनों को भी दिक्कतें आएंगी। कैंट स्टेशन की सेकेंड एंट्री भी बंद रहेगी। उप राष्ट्रपति के खेरिया मोड़ से ताजमहल तक के रूट पर सुरक्षाकर्मी नजर आएंगे। छतों पर भी पुलिस फोर्स की तैनाती रहेगी। इस इलाके से गुजरने के दौरान घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद रहेंगी। किसी को बाहर झांकने की अनुमति नहीं होगी।


 
विज्ञापन

शहर में धारा 163 लागू कर दी गई है। इस दौरान किसी तरह का प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं होगी। करीब तीन घंटे के भ्रमण कार्यक्रम के बाद 12 बजे उप राष्ट्रपति का काफिला एयरपोर्ट की ओर रवाना होगा। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि फ्लीट के दौरान किसी भी तरह के ट्रैफिक की अनुमति नहीं होगी। कड़े सुरक्षा इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed