फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Women queuing up for urea fertilizers in Kasganj

Kasganj: चौका-चूल्हा छोड़ यूरिया के लिए कतार में लगी महिलाएं, खाद की किल्लत से किसान परेशान

Thu, 15 Dec 2022 02:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 15 Dec 2022 02:57 PM IST
सार

गेहूं की बुवाई के समय डीएपी की किल्लत का सामना किसानों को करना पड़ा। गेहूं की फसल उगने के बाद यूरिया की टॉप ड्रेसिंग के लिए यूरिया पाने को किसानों को करनी पड़ रही है।

विज्ञापन
Women queuing up for urea fertilizers in Kasganj
कासगंज के गंजडुंडवारा में पीसीएफ केंद्र पर खाद की खरदारी करने को लाइन में खडी महिलाएं । - फोटो : KASGANJ

विस्तार

कासगंज जिले में डीएपी के बाद किसान अब यूरिया के लिए परेशान हैं। घर की महिलाएं सहकारी समितियों पर यूरिया लाने के लिए सुबह से ही लाइन में लगी दिखाई दीं। बुधवार को कहीं यूरिया न होने से समितियां बंद मिलीं तो कहीं यूरिया के लिए किसानों की कतारें मिलीं।
विज्ञापन

 
गेहूं की बुवाई के समय डीएपी की किल्लत का सामना किसानों को करना पड़ा। गेहूं की फसल उगने के बाद यूरिया की टॉप ड्रेसिंग के लिए यूरिया पाने को किसानों को करनी पड़ रही है। समितियों पर एक किसान के आधार कार्ड पर दो बोरी यूरिया दी जा रही है। महिलाओं ने भी यूरिया खेतों तक ले जाने की जिम्मेदारी संभाली। जहां किसान यूरिया के लिए लाइन में लगे, वहीं महिलाएं भी चौका चूल्हा छोड़ गंजडुंडवारा के पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र पर लाइन में लगी रहीं। 
विज्ञापन

आधार कार्ड से किया गया वितरण 

गंजडुंडवारा में पीसीएफ कृषक सेवा केंद्र पर यूरिया पाने के लिए किसानों की लाइन रही। यूरिया के लिए महिलाएं भी लाइन में थीं। सहकारी क्रय विक्रय समिति के इंचार्ज शिव कुमार ने बताया कि केंद्र पर मंगलवार दोपहर तक यूरिया वितरण किया गया। अब रैक आ रही, यूरिया आते ही वितरण किया जाएगा। पीसीएस कृषक सेवा केंद्र के इंचार्ज विजय सिंह ने बताया कि आधार कार्ड से किसानों को वितरण किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अमांपुर में किसी भी समिति पर यूरिया नहीं थी। साधन सहकारी समिति नादरमई सहित अन्य समितियों पर यूरिया न होने से सन्नाटा पसरा रहा। किसान दिन भर यूरिया पाने की चाहत में चक्कर लगाते रहे। सोरोंजी तीर्थनगरी में क्षेत्रीय सहकारी समिति पर 17 दिन से यूरिया नहीं आई है। इसके कारण किसान परेशान है। बृहस्पतिवार की सुबह समिति पर डीएपी आने की संभावना बताई जा रही है। यूरिया न होने से समिति पर सन्नाटा रहा।

1500 एमटी यूरिया की मिली है रैक

जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान ने बताया कि एटा रेलवे ट्रेक पर कृभकों की एक रैक मिली है। जिसमें 1500 एमटी यूरिया मिल रही है। जिसका वितरण समिति के माध्यम से किसानों को होगा। यह वितरण बृहस्पतिवार से होने की संभावना है। किसानों को दिक्कतें नहीं होने दी जाएंगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed