{"_id":"6a1e549cc04c0173b90f671f","slug":"urea-to-be-provided-only-to-farmers-with-farmer-id-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: अब फार्मर आईडी होने पर ही मिलेगी यूरिया, किसानों के लिए नया नियम लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यान दें: अब फार्मर आईडी होने पर ही मिलेगी यूरिया, किसानों के लिए नया नियम लागू
Tue, 02 Jun 2026 09:27 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 02 Jun 2026 09:27 AM IST
सार
बरौली अहीर सहकारी समिति ने स्पष्ट किया है कि अब केवल फार्मर आईडी धारक या एम पैक्स सदस्य किसानों को ही यूरिया और अन्य उर्वरक उपलब्ध कराए जाएंगे। सदस्यता के लिए किसान आधार कार्ड और 226 रुपये शुल्क जमा कर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के लिए फार्मर आईडी जरूरी है?
- फोटो : Amar Ujala AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बरौली अहीर में सहकारी समितियों से अब उन्हीं किसानों को उर्वरक मिल सकेगा जिनके पास फार्मर आईडी है अथवा एम पैक्स के सदस्य हैं। बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति बरौली अहीर के सचिव देवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अब उन्हीं किसानों को उर्वरक समिति से मिल सकेगी, जिनके पास फार्मर आईडी अथवा एम पैक्स बरौली अहीर के सदस्य होंगे।
उन्होंने बताया कि अन्य किसानों को निजी क्षेत्र के उर्वरक की दुकानों से उर्वरक लेना होगा। इससे पात्र किसानों को सहूलियत मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि एम पैक्स के सदस्य भूमिहीन किसान भी बन सकते हैं। उन्हें आधार कार्ड के साथ ही निर्धारित शुल्क 226 रुपये जमा करना होगा। शुल्क एक बार ही जमा करने होंगे, इच्छुक किसान ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।
फैमिली आईडी बनाने में तेजी के निर्देश
विकास खंड कार्यालय में सोमवार को खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार ने पंचायत सहायकों की समीक्षा बैठक की। फैमिली आईडी की कमजोर प्रगति पर नाराजगी जताई। इसमें तेजी लगाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी ऋषि कुमार सिंह, अजय फौज़दार, दीपक चाहर, हरिवीर सिंह आदि मौजूद रहे।