फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Urea and stray cattle problem, memorandum submitted to SDM

Agra News: यूरिया और छुट्टा गोवंश की समस्या, एसडीएम को ज्ञापन साैंपा

Tue, 23 Dec 2025 02:49 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 23 Dec 2025 02:49 AM IST
विज्ञापन
Urea and stray cattle problem, memorandum submitted to SDM
शमसाबाद। भारतीय किसान यूनियन (राजनैतिक) और किसानों ने सोमवार को यूरिया संकट और निराश्रित गोवंशों की समस्या पर पंचायत की। जानकारी पर एडीओ कोऑपरेटिव सुनील कुमार और तहसीलदार बबलेश कुमार माैके पर पहुंचे। किसान एडीओ को घेरकर उपजिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग करने लगे। इस पर एसडीएम फतेहाबाद स्वाति शर्मा पहुंचीं और किसानों ने उन्हें ज्ञापन साैंपा।
विज्ञापन




एसडीएम ने समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। जिला प्रवक्ता रामनिवास रघुवंशी ने बताया है कि छुटटा घूम रहे गोवंशों और साधन सहकारी समितियाें पर यूरिया न मिलने से किसान परेशान हैं। इस दाैरान तहसील अध्यक्ष अवधेश ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष गोविंद सैथिया, जिला प्रवक्ता रामनिवास रघुवंशी, रामलाल वर्मा, वासुदेव, अंकित उपाध्याय, नत्थीलाल और छोटेलाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed