फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   uptet teacher education

केंद्र व्यवस्थापक और पर्यवेक्षक पर क्यों होगी एफआईआर

Fri, 14 Feb 2020 12:16 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
uptet teacher education
मैनपुरी। जिले में हुई उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा में लापरवाही बरतने पर एक केंद्र व्यवस्थापक और पर्यवेक्षक के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं। सचिव परीक्षा नियामक उत्तर प्रदेश के निर्देश के बाद जिला प्रशासन ने मामले की जांच शुरू करा दी है। परीक्षा केंद्र से परीक्षा नियामक कार्यालय को भेजे गए लिफाफे में एक परीक्षार्थी की ओएमआर शीट और कार्बन कॉपी कम निकली है।
विज्ञापन

आठ जनवरी को जिले के 28 कॉलेजों पर सुबह की पाली में प्राथमिक वर्ग शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा केंद्र जेएस मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से सचिव परीक्षा नियामक के यहां भेजी गई ओएमआर सीट और कार्बन कॉपी में एक परीक्षार्थी की ओएमआर सीट व कार्बन कॉपी कम निकली। यह कापी प्राची गुप्ता पुत्री अजय कुमार गुप्ता की है। इस पर सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश प्रयागराज ने केंद्र व्यवस्थापक और पर्यवेक्षक की लापरवाही मानी है। परीक्षार्थी की ओएमआर शीट और कार्बन कॉपी गायब होने के मामले में सचिव ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र भेजकर जांच कराते हुए केंद्र व्यवस्थापक और पर्यवेक्षक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दो प्रधानाचार्यों को सौंपी गई जांच
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी का पत्र प्राप्त होने के बाद प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नाजर सिंह ने जांच शुरू कर दी है। राजकीय हाईस्कूल नगला भारा के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार व राजकीय हाईस्कूल लहरा के प्रधानाचार्य एसपी सिंह को जांच अधिकारी बनाया गया है। जांच अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे गहनता से जांच करते हुए केंद्र व्यवस्थापक और पर्यवेक्षक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराएं। एफआईआर की कॉपी भी उपलब्ध कराएं, जिससे के सचिव परीक्षा नियामक को जानकारी भेजी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र व्यवस्थापक और पर्यवेक्षक की थी जिम्मेदारी
यूपी टेट में केंद्र व्यवस्थापक व पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी थी कि वे सीसीटीवी कैमरों के आगे ओएमआर सीट की गिनती करते हुए पैकेट सील करें। कहीं न कहीं लापरवाही होने के कारण एक ओएमआर शीट गायब हुई।

सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश प्रयागराज के निर्देश पर दो प्रधानाचार्यों को जांच अधिकारी बनाते हुए एफआईआर कराने के निर्देश दिए गए हैं। आगे जैसे निर्देश उच्चाधिकारियों के प्राप्त होंगे उनके अनुसार कार्य किया जाएगा।
नाजर सिंह यादव, प्रभारी डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed