फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UPTET 2021 will held at eighty center in agra

UPTET 2021: अध्यापक पात्रता परीक्षा आज, आगरा में जुटेंगे 65 हजार अभ्यर्थी, इन बातों का रखें ध्यान

Sun, 28 Nov 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Nov 2021 12:03 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) रविवार को दो पाली में होगी। आगरा जिले में 65,328 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। पहली पाली की परीक्षा 80 और दूसरी पाली की परीक्षा 55 केंद्रों पर होगी। 

विज्ञापन
UPTET 2021 will held at eighty center in agra
UPTET 2021

विस्तार

उत्तर प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) आज कराई जाएगी। आगरा जिले में कुल 65,328 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि परीक्षा शुरू होने के दस मिनट बाद तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। इसके बाद पहुंचने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा में नहीं शामिल होने दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के बाद 45 मिनट पहले से प्रवेश देना शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


परीक्षा के संबंध में शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी परिसर स्थित जेपी सभागार में एडीएम सिटी अंजनी कुमार की अध्यक्षता में केंद्र व्यवस्थापकों, पर्यवेक्षकों और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की बैठक हुई। परीक्षा केंद्रों की सर्विलांस के माध्यम से प्रदेश स्तर पर बने कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन


यह रहेगा परीक्षा का समय 
परीक्षा दो पाली में कराई जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे तक 80 केंद्रों पर होगी। इसमें प्राथमिक स्तर के 39,351 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 से 5 बजे तक 55 केंद्रों पर होगी। इसमें उच्च प्राथमिक स्तर के 25,977 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर दो पर्यवेक्षक तैनात रहेंगे। एक पर्यवेक्षक माध्यमिक शिक्षा विभाग और एक जिला प्रशासन नियुक्त करेगा। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात रहेगा। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार मौजूद रहे। संचालन डॉ. अनिल वशिष्ठ ने किया। 

इन बातों का भी ध्यान रखें
- ब्लैक बाल पेन ही अपने साथ ले जाना है, इसके अलावा कुछ नहीं।
- एक पहचानपत्र फोटो युक्त ले जाना है। 
- बीएड या बीटीसी की किसी सेमेस्टर की अंकतालिका भी ले जाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed