फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UPSSSC PET 2022 huge crowd reached railway stations after exam left in Agra

PET 2022: आगरा में परीक्षा छूटते ही बस अड्डों और स्टेशनों पर उमड़ी भीड़, ट्रेनों के स्लीपर कोच भी हुए फुल

Sun, 16 Oct 2022 07:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 16 Oct 2022 07:08 PM IST
सार

प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा देने आगरा आए अभ्यर्थियों को दूसरे दिन भी इम्तिहान देना पड़ा। रविवार को परीक्षा छूटने के बाद बस अड्डों से लेकर रेलवे स्टेशनों पर भीड़ उमड़ी पड़ी। रोडवेज बसों में सीटों के लिए मारामारी के हालात रहे।

विज्ञापन
UPSSSC PET 2022 huge crowd reached railway stations after exam left in Agra
रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा देने आगरा आए अभ्यर्थियों को दूसरे दिन भी इम्तिहान देना पड़ा। रविवार को परीक्षा छूटने के बाद बस अड्डों से लेकर रेलवे स्टेशनों पर भीड़ उमड़ी पड़ी। रोडवेज बसों में सीटों के लिए मारामारी के हालात रहे। वहीं उत्तर मध्य रेलवे ने परीक्षार्थियों के लिए प्रयागराज और कानपुर से आगरा के लिए दो ट्रेनें चलाईं, जो नाकाफी रहीं। इसके कारण दूसरे दिन भी अभ्यर्थियों को घर जाने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आगरा कैंट और फोर्ट स्टेशन पर भारी भीड़ रही। जनरल बोगी में जगह नहीं मिली तो अभ्यर्थी स्लीपर कोच में चढ़ गए, जिससे स्लीपर कोच भी खचाखच भर गए।   

विज्ञापन

टूंडला से भी चलाई गईं ट्रेनें 

फिरोजाबाद में पीईटी परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन प्रयागराज, कानपुर, टूंडला रेलवे स्टेशन से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया। इस दौरान विशेष काउंटर खोले गए तथा सुरक्षा की दृष्टि से भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया। 12 कोचों वाली चार स्पेशल ट्रेनों को चलाया गया है। रविवार दोपहर दो बजे कानपुर सेंट्रल से टूंडला जंक्शन के लिए स्पेशल ट्रेन को चलाया गया। 

विज्ञापन


यह ट्रेन पनकी धाम, फफूंद, इटावा, फ़िरोजाबाद के ठहराव के बाद टूंडला स्टेशन पहुंची। इसी तरह टूंडला रेलवे स्टेशन से रविवार सात बजे टूंडला से प्रयागराज के लिए एवं रात्रि नौ बजे टूंडला से कानपुर के लिए ट्रेन को चलाया गया। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी प्रयागराज  हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि परीक्षार्थियों की सहायता के लिए रेलवे स्टेशनों पर जिला प्रशासन के सहयोग से हेल्प डेस्क भी लगाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed