फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UPSC Civil Services Result 2019 released firozabad surjeet get revenue officer post

सिविल सेवा परीक्षाः रंग लाई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के बेटे की मेहनत, हासिल की 729 रैंक

Sat, 06 Apr 2019 08:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Apr 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
UPSC Civil Services Result 2019 released firozabad surjeet get revenue officer post
सिविल सर्विस परीक्षा में पास हुए सुरजीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ तो फिरोजाबाद का नाम सुरजीत सिंह ने रोशन किया। गांव दुगना निवासी सुरजीत सिंह गौतम ने सिविल सर्विस परीक्षा में 729 रैंक हासिल की है। सिविल परीक्षा में सफलता मिलने पर परिवारिजनों और गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


सुरजीत सिंह गौतम गांव दुगना निवासी कालीचरण गौतम के पुत्र हैं। पिता कालीचरण गौतम किसान हैं। मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  हैं। सुरजीत ने सिविल सेवा परीक्षा 2018 उत्तीर्ण की है। 
विज्ञापन


सिविल सेवा परीक्षा 2016 में सुरजीत ने 925वीं रैंक हासिल की थी। इसके बाद सुरजीत को इंडियन रेवेन्यू अफसर के पद पर तैनाती मिली है। वह वर्तमान में नागपुर में ट्रेनिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरजीत की प्राथमिक शिक्षा प्राइमरी स्कूल दुगना में शुरु हुई थी। कक्षा 10 वीं तक शिव बल्लभ इंटर कालेज में पढ़े हैं। इंटरमीडिएट सुरजीत ने ब्रजराज सिंह इंटर कॉलेज से किया। 

इसके बाद उन्होंने बीटेक की। सुरजीत ने बताया कि उन्होंने कानपुर के शिक्षा सोपान एनजीओ में कार्य किया है। बेटे की सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है। गांव में भी सुरजीत की सफलता पर गौरवांवित महसूस कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed