{"_id":"5f296b4f8ebc3eb9cc50325c","slug":"upsc-civil-services-examination-2019-result-ajay-gets-413-and-ankit-got-788-rank","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Upsc Civil Services Exam 2019 Result: कासगंज के लाड़लों ने कर दिया धमाल, यूपीएससी में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Upsc Civil Services Exam 2019 Result: कासगंज के लाड़लों ने कर दिया धमाल, यूपीएससी में चयनित
Wed, 05 Aug 2020 12:17 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:17 AM IST
सार
- परिवारों में छाईं खुशियां
- लाड़लों को दी बधाईयां
विज्ञापन
अंकित सिंह और अजय कुमार (बाएं से दाएं)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को आया। इस परीक्षा में कासगंज के दो लाड़लों ने बाजी मारी है। यूपीएससी में चयनित होने पर उनके परिवारों में खुशियां छाईं हैं।
अजय कुमार- ऊंचाईयों की ओर बढ़ाया कदम
गंजडुंडवारा विकास क्षेत्र के गांव सिद्धनगर के रहने वाले अजय कुमार ऊंचाईयों की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। वर्ष 2018 में हुई यूपीएससी की परीक्षा में उन्होंने 516वीं रैंक हांसिल की। उसके बाद वे मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस बन गए। उन्होंने वहां चयन के बाद फिर आईएएस बनने के लिए यूपीएससी में बेहतर स्थान पाने को पढ़ाई शुरू की।
ये भी पढ़ें- Upsc Civil Services Exam 2019 Result: कड़ी मेहनत ने दिलाई नेहा बंधु को 121वीं रैंक
विज्ञापन
अब परीक्षा परिणाम में उन्हें 413 रैंक मिली है। जिससे परिवार में खुशियां छाई हुई हैं। वे इस सफलता के पीछे अपने पिता शिक्षक रामवीर सिंह की प्रेरणा बताते हैं। उनका कहना है कि पिता और परिवार के सभी सदस्यों के मार्गदर्शन से उन्हें यह सफलता हांसिल हुई है।

Trending Videos
अंकित सिंह- माता पिता की प्रेरणा से पहली बार में ही मारी बाजी
शहर के मोहल्ला जय जयराम निवासी अंकित सिंह के पिता डा. राम प्रसाद स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हैं। उनकी मां पुष्पा देवी कासगंज के गांव नगला बिदारी के परिषदीय स्कूल में शिक्षिका हैं। अंकित ने यूपीएससी की परीक्षा में 788 रैंक हांसिल की है।
उन्होंने पहली बार में ही यूपीएससी की परीक्षा में बाजी मारी है। अंकित के बड़े भाई गौरव सिंह बैंगलोर में कस्टम एंड एक्साइज कमिश्नर हैं। बड़ी बहन छाया सिंह शादीशुदा हैं।
वे अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और बड़े भाई और बहन को देते हैं। उन्होंने उच्च शिक्षा दिल्ली के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से हांसिल की है। जबकि प्राइमरी और माध्यमिक शिक्षा कासगंज एटा से ही ली।