फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP's winning campaign begins under Saanvi's captaincy.

Agra News: सानवी की कप्तानी में यूपी का विजय अभियान शुरू

Sat, 10 Oct 2026 02:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 10 Oct 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
UP's winning campaign begins under Saanvi's captaincy.
सानवी भाटिया
आगरा। जिले की बेटी सानवी भाटिया की कप्तानी में उत्तर प्रदेश की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने बीसीसीआई अंडर-19 महिला टी-20 ट्रॉफी में जीत के साथ आगाज किया। अपने पहले ही मुकाबले में यूपी ने बिहार को 8 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन

महाराष्ट्र में शरद पवार क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में बिहार की टीम 15.3 ओवर में महज 32 रन पर सिमट गई। जवाब में यूपी की टीम ने 5.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 36 रन बनाते हुए आसान जीत दर्ज की। दूसरी बार टीम की कप्तानी संभाल रहीं सानवी ने विकेट के पीछे भी शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार की कप्तान का कैच लपका। इस जीत पर आगरा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जोशन और सानवी की मां रतिका कपूर भाटिया ने खुशी जताते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed