{"_id":"6a29cebcce25b3ea08065da7","slug":"uproar-raised-after-placing-truck-drivers-body-agra-news-c-25-1-agr1034-1081802-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ट्रक चालक की मौत के बाद शव रखकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ट्रक चालक की मौत के बाद शव रखकर किया हंगामा
विज्ञापन
आगरा। फतेहाबाद में कोल्ड स्टोरेज के बाहर मृत मिले ट्रक चालक की हत्या का आरोप लगाते हुए परिजन ने हंगामा किया। बुधवार सुबह परिजन शव को पुलिस लाइन के बाहर ले आए। दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की। बाद में पुलिस ने पैनल से पोस्टमार्टम कराया। परिजन को घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज भी दिखाए। इसके बाद परिजन चले गए।
धौैलपुर के मनिया निवासी शिव कुमार राठाैर (28) ट्रक चालक थे। सोमवार को फिरोजाबाद से फतेहाबाद आए थे। मंगलवार को उन्हें श्रीकृष्ण कांता कोल्ड स्टोरेज से आलू लोड कराने थे और भोपाल लेकर जाना था। ट्रक की बॉडी में कांच के टुकड़े पड़े हुए थे। यह देखकर मजदूरों ने कांच साफ करके ही ट्रक को अंदर लाने के लिए कहा था।
सुबह 10:45 बजे वो ट्रक को बाहर लेकर आए। उसे बाहर खड़ा कर दिया। कुछ देर बाद शिव कुमार को लोगों ने ट्रक के बराबर पड़ा देखा। उनके मुंह से खून निकल रहा था। मजदूरों की सूचना पर आई पुलिस अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर डेढ़ घंटे बाद परिजन आ गए। उन्होंने हत्या का आरोप लगाया। मंगलवार रात को पोस्टमार्टम हुआ। इसमें हार्ट अटैक से मृत्यु होना पाया गया। बुधवार सुबह 10 बजे परिजन शव लेकर पुलिस लाइन पहुंच गए। कोल्ड स्टोरेज स्वामी पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सड़क पर खड़े हो गए। जानकारी पर पुलिस बल पहुंच गया। दोबारा पोस्टमार्टम कराया गया। मनिया से आए रिश्तेदार सुजान सिंह सहित अन्य के साथ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उन्हें सीसीटीवी कैमरों के फुटेज दिखाए गए। एसीपी इमरान अहमद ने बताया कि परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। पैनल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। विसरा सुरक्षित किया गया है।