{"_id":"609189d58ebc3efbf07a7676","slug":"uproar-over-the-results-of-ward-9-of-the-district-panchayat-kasganj-news-agr490815318","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत के वार्ड 9 के परिणामों को लेकर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत के वार्ड 9 के परिणामों को लेकर हंगामा
विज्ञापन
कासगंज। जिला पंचायत सदस्य के वार्ड नंबर 9 के परिणाम को लेकर मंगलवार दोपहर कलक्ट्रेट में हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ। यहां प्रतिद्वंदी प्रत्याशी स्वयं की जीत का दावा करते हुए प्रमाण पत्र की मांग पर अड़ गईं। विजयी प्रत्याशी के प्रमाण पत्र की घोषणा होते ही प्रतिद्वंदी ने हंगामा कर दिया। निर्वाचन अधिकारी के हाथ से मतगणना सीट छीन ली। हंगामा करने वाली महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
वार्ड नंबर 9 से प्रत्याशी ऊषा देवी को 5862 मत प्राप्त हुए। प्रतिद्वंदी सर्वेश कुमारी को 5389 मत मिले। निर्वाचन अधिकारी सुमित चौहान ने ऊषा देवी के विजयी होने की घोषणा की। उसके बाद सर्वेश कुमारी ने हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि ब्लॉक में हुई मतगणना के अनुसार वे 324 वोट से विजयी हो चुकी हैं, अब मतगणना सीट बदल गई है।
इसी आरोप के बीच महिला ने निर्वाचन अधिकारी से दस्तावेज छीन लिए। एसडीएम ललित कुमार ने महिला को काफी समझाया, लेकिन वह हंगामा करती रही। इस पर पुलिस महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गई। लगभग आधा घंटे तक यह हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
विज्ञापन
- महिला बेवजह हंगामा कर रही थी। दूसरी महिला प्रत्याशी विजयी घोषित हो चुकी है। हंगामा करने वाली महिला ने व्यवधान उत्पन्न किया है। विजयी महिला प्रत्याशी की घोषणा की जा चुकी है। - ललित कुमार, एसडीएम।