फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar over distribution of expired medicines to innocent children in the camp

Agra News: शिविर में मासूमों को एक्सपायरी दवाएं बांटने पर हंगामा

Wed, 17 Jun 2026 01:59 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Uproar over distribution of expired medicines to innocent children in the camp
एक्सपायरी दवा की सीसी
शमसाबाद। क्षेत्र के नगला बीच स्थित प्राथमिक विद्यालय में टोरंट के सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) कार्यक्रम के तहत मंगलवार को आयोजित शिविर में बच्चों को मई में एक्सपायर हुई दवाएं बांट दी गईं। इसकी जानकारी होने पर ग्रामीणों ने स्कूल में हंगामा किया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने दवा बांटने वाली यूएनएम फाउंडेशन टीम के सदस्यों को हिरासत में लेकर ड्रग विभाग को मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्कूल में बच्चों के पेट के कीड़े मारने की दवा (एल्बेंडाजोल/जॉइंट) के वितरण के लिए शिविर लगाया गया था। गांव के सौरभ और पंकज के परिजन भी अपने बच्चों के लिए स्कूल से दवा लेकर घर आए थे। सौरभ की गांव में ही परचून की दुकान है। सौरभ ने बताया दुकान बंद कर वह खाना खाने के लिए घर पहुंचे, तो परिजन ने उन्हें दवा दिखाई। दवा की शीशी पर छपी तारीखें देखीं, तो मैन्युफैक्चरिंग डेट जून 2024 और एक्सपायरी डेट मई 2026 दर्ज थी, जो समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन


सौरभ ने इसकी जानकारी पूरे गांव को दी। देखते ही देखते ग्रामीण अपनी-अपनी दवाइयों की शीशियां लेकर स्कूल की तरफ दौड़े। हालांकि, तब तक टीम के सदस्य दवा वितरण कर वहां से जा चुके थे। आक्रोशित ग्रामीणों ने फोन कर टीम को दोबारा गांव में बुलाया और एक्सपायरी दवा बांटने पर खरीखोटी सुनाई। जब टीम के सदस्य कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए, तो ग्रामीणों ने स्कूल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने टीम को लिया हिरासत में, औषधि विभाग ने लिए नमूने
हंगामे की सूचना मिलते ही शमसाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। पुलिस ने यूएनएम फाउंडेशन की टीम के सदस्यों को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले आई। ग्रामीणों ने बताया कि यह टीम एक दिन पहले भी गांव में आई थी और बच्चों के नाम नोट कर उन्हें दवा लेने के लिए पर्ची दे गई थी। औषधि निरीक्षक नवनीत कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष की सूचना पर उन्होंने आकर दवा के नमूने लिए हैं। बाकी दवाएं सील करके ले जाएंगे। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed