फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar over death of patient in private hospital in Agra

Agra: निजी अस्पताल में मरीज की मौत..ऑपरेशन के बाद नहीं आया होश, परिजनों का हंगामा; शव नहीं देने पर बुलाई पुलिस

Tue, 22 Jul 2025 12:07 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 22 Jul 2025 12:07 AM IST
सार

आगरा के निजी अस्पताल में मरीज की माैत के बाद हंगामा हो गया। अस्पताल की ओर से शव नहीं देने पर परिजनों ने पुलिस बुला ली। तब जाकर परिजनों को शव दिया गया।

विज्ञापन
Uproar over death of patient in private hospital in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कमला नगर स्थित एक निजी अस्पताल में सोमवार को मरीज की मौत के बाद परिजन ने हंगामा कर दिया। धरना देते हुए ऑपरेशन में लापरवाही का आरोप लगाया। चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 112 नंबर पर काॅल कर पुलिस बुला ली। हालांकि, बाद में समझाैता हो गया।
विज्ञापन


मृतक के परिजन बल्केश्वर के लोहिया नगर निवासी मनोज गुप्ता ने बताया कि राजेश कुमार (42) के एपेंडिक्स की परेशानी पर कमला नगर के अस्पताल में 17 जुलाई को भर्ती कराया था। अगले दिन ऑपरेशन हुआ, इसके बाद से मरीज को होश नहीं आया। डॉक्टर ने कहा कि 72 घंटे में ठीक हो जाएंगे। सोमवार की दोपहर में उनकी मौत होने की जानकारी दी। ऑपरेशन भी अन्य डॉक्टर ने किया।
विज्ञापन


एक लाख रुपये खर्च होने के बाद 53 हजार रुपये का बिल और 16 हजार की दवाओं का बिल और दे दिया। मरीज का शव भी नहीं दे रहे थे। इस पर 112 पर फोन कर पुलिस को बुला ली। पुलिस ने परिजनों को शव दिलवाने के बाद समझाैता करा दिया। इसके बाद परिजन चले गए। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

दो नवजात के बाद प्रसूता की भी माैत, बिफरे परिजन
वहीं खंदाैली क्षेत्र की रहने वाली प्रीति को 17 जुलाई को टेढ़ी बगिया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था लेकिन उनकी हालत बिगड़ गई। दो दिन अस्पताल में भर्ती रखा गया, पर रविवार सुबह नवजातों की माैत हो गई। उधर, महिला की हालत में भी सुधार नहीं हो रहा था। परिजन का कहना है कि चिकित्सक के कहने पर महिला को एत्माद्दाैला क्षेत्र स्थित अस्पताल में लेकर आए थे। सोमवार को प्रीति की भी माैत हो गई। इस पर परिजन हंगामा करने लगे। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। हालांकि, बाद में परिजन ने समझाैता कर लिया। पुलिस को तहरीर नहीं दी। शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया।

एसीपी छत्ता पियूषकांत राय ने बताया कि कमला नगर के अस्पताल में युवक की माैत पर हंगामा हुआ था लेकिन परिजन ने तहरीर नहीं दी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से समझाैता कर लिया। एत्माद्दाैला क्षेत्र में भी महिला की माैत पर परिजन ने कार्रवाई नहीं कराई। पहले इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया गया था। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed