फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar over construction of a shrine on the service road; police stopped the work

Agra News: सर्विस रोड पर मजार बनाने पर हंगामा, पुलिस ने रोका काम; जानें पूरा मामला

Fri, 26 Dec 2025 10:09 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 26 Dec 2025 10:09 AM IST
सार

अबुल उलाह दरगाह के पास मजार बनाने पर हंगामा हो गया। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसे अवैध बताया। पुलिस ने कोई भी नया निर्माण रुकवा दिया।

विज्ञापन
Uproar over construction of a shrine on the service road; police stopped the work
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना न्यू आगरा के अबुल उलाह दरगाह के पास मजार बनाने पर हंगामा हो गया। राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसे अवैध बताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कोई भी नया निर्माण रुकवा दिया और निमार्ण करने वालों को हिदायत दी।
विज्ञापन


नगला धनी निवासी गाैरव कुशवाहा राष्ट्रीय बजरंग दल के महानगर मंत्री हैं। उन्होंने बताया कि 24 दिसंबर की रात 10:45 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया। इसमें न्यू आगरा क्षेत्र में अबुल उलाह दरगाह के पास कुछ लोग सर्विस रोड के मोड़ पर मजार का निर्माण करते नजर आ रहे थे। इस पर वो कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। वहां जाकर पता चला कि मजार बना ली गई है, जबकि पहले से ऐसा नहीं था।
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने निर्माण करने वालों के बारे में जानकारी जुटाई और कार्रवाई की। वहीं गाैरव कुशवाहा ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी का कहना है कि कब्र पर निर्माण कराया गया था। निर्माण को हटवा दिया गया है। आगे के लिए हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed