{"_id":"66c4dddb0109fd0704039d04","slug":"uproar-in-ramlila-committee-meeting-police-had-to-be-called-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-122651-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रामलीला कमेटी की बैठक में हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रामलीला कमेटी की बैठक में हंगामा, बुलानी पड़ी पुलिस
Tue, 20 Aug 2024 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
बेवर। रामलीला के आयेाजन के लिए मंगलवार को रामलीला कमेटी की बैठक में हंगामा हुआ। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए हंगामा होता देख अयोजकों को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस के पहुंचने के बाद ही हंगामा शांत हुआ।
मंगलवार को दोपहर बाद नगर रामलीला कमेटी के चुनाव की बैठक सब्जी मंडी सिथत बडे मंदिर में राजेश चतुर्वेदी की अध्यक्षता में शुरू हुई। रामलीला कमेटी की बैठक में अध्यक्ष पद को लेकर हंगामा हुआ। पुरानी कमेटी के अध्यक्ष अनुपम दीक्षित उर्फ सांवरिया व रविकांत दीक्षित के अध्यक्ष को लेकर मीटिंग में हंगामा शुरू हो गया। हंगामा होने की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने को कहा। देर शाम रामलीला कमेटी के सदस्यों की सूझबूझ के चलते नगर के सर्राफ राजीव मिश्रा को कमेटी का अध्यक्ष चुन लिया गया। कमेटी के सदस्यों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।