{"_id":"69b4dd7acbe749f68b05f9b2","slug":"uproar-in-agra-over-love-jihad-allegation-man-brought-to-police-station-by-activists-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादीशुदा महिला से प्यार: समुदाय विशेष के युवक की हरकत सुन हैरान रह जाएंगे, विहिप ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादीशुदा महिला से प्यार: समुदाय विशेष के युवक की हरकत सुन हैरान रह जाएंगे, विहिप ने किया हंगामा
Sat, 14 Mar 2026 09:30 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 14 Mar 2026 09:30 AM IST
सार
आगरा के बिचपुरी क्षेत्र में एक युवक के साथ रह रही शादीशुदा महिला को लेकर लव जिहाद का आरोप लगाते हुए विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना जगदीशपुरा के बिचपुरी में लोहामंडी निवासी मुस्लिम युवक एक शादीशुदा महिला के साथ रह रहा था। शुक्रवार सुबह विश्व हिंदू परिषद और बजरंगदल को इसकी सूचना मिल गई। कार्यकर्ताओं ने बिचपुरी पहुंच कर युवक को पकड़ लिया। लव जिहाद का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और आरोपी को थाना जगदीशपुरा ले आए।
विहिप के जिला उपाध्यक्ष करन गर्ग ने बताया कि मधुनगर निवासी महिला को प्रेमजाल में फंसा कर युवक बहला कर लाया था। उसने जानबूझकर महिला के पति और बच्चों को महिला से अलग करने की साजिश रची थी। महिला के परिजन ने विहिप से शिकायत की थी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर विशेष रूप से राहुल जोशी, करन गर्ग,शिवम दुबे, कार्तिक मुदगल, आकाश वर्मा रवि गुप्ता, सचिन बजरंगी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।