{"_id":"6a3cc6e3ada6ad2c3308f8f7","slug":"uproar-during-coaching-centre-inspection-in-agra-as-operator-asked-police-for-authorization-letter-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: फायर एनओसी को लेकर कोचिंग संचालक और पुलिस आमने-सामने, छात्रों ने थाने पहुंचकर कर दिया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: फायर एनओसी को लेकर कोचिंग संचालक और पुलिस आमने-सामने, छात्रों ने थाने पहुंचकर कर दिया हंगामा
Thu, 25 Jun 2026 11:42 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:42 AM IST
सार
लखनऊ अग्निकांड के बाद आगरा में कोचिंग सेंटरों की सुरक्षा जांच के दौरान बमरौली कटारा स्थित एक कोचिंग में विवाद खड़ा हो गया। फायर एनओसी और अन्य दस्तावेज मांगे जाने पर संचालक ने पुलिस से अनुमति पत्र दिखाने की मांग की, जिसके बाद छात्रों ने भी थाने पहुंचकर कार्रवाई का विरोध किया।
विज्ञापन
कोचिंग में चेकिंग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के बरौली अहीर में कोचिंग में चेकिंग की कार्रवाई के दाैरान बमराैली कटारा में हंगामा हो गया। एक कोचिंग सेंटर में पुलिस से चेकिंग का अनुमति पत्र मांग लिया। इस पर संचालक को कार्रवाई की हिदायत दी गई। बाद में दो दर्जन विद्यार्थी थाने पर पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई को अनुचित बताया। संचालक का कहना था कि कोचिंग एक कमरे में संचालित है। ऐसे में फायर एनओसी की क्या जरूरत है। दो घंटे मामला शांत हुआ।
ये भी पढ़ें - आपातकाल: नाखून खींचे, जेल में डाल दिए थे बच्चे...इमरजेंसी के वो काले किस्से, जिन्होंने हिला दिया था पूरा देश
थाना बमरौली कटारा के सामने स्थित निजी कॉलोनी में लोकेंद्र सिंह की केएस एकेडमी के नाम से कोचिंग है। वह आठ साल से कोचिंग चला रहे हैं। लखनऊ में आग की घटना के बाद पुलिस कोचिंग सेंटर की चेकिंग कर रही है। इसी क्रम में बुधवार सुबह पुलिस टीम यहां पहुंची थी। जब पुलिस टीम बेसमेंट में चल रही लाइब्रेरी में पहुंची। पुलिसकर्मियों ने फायर एनओसी और एडीए का प्रमाण पत्र मांगा। इस बात पर कोचिंग संचालक ने पुलिस से चेकिंग करने की अनुमति का पत्र दिखाने के लिए कहा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: लव जिहाद के जरिए धर्मांतरण, AK-47 वाली तस्वीर से खुला आईएसआईएस कनेक्शन; इन 14 पर आरोप हुए तय
पुलिस ने शासन की गाइडलाइन का हवाला दिया। मगर संचालक कागज नहीं दिखा सके। लाइब्रेरी पास स्थित दूसरे भवन के बेसमेंट में संचालित थी। इसमें आने-जाने के लिए एक ही रास्ता है। विवाद होने पर पुलिस टीम वापस चली गई। एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद का कहना है कि पुलिस कोचिंग सेंटर पर सुरक्षा व्यवस्था देखने गई थी। कमियों के बारे में पूछा गया था। किसी तरह का विवाद नहीं हुआ। सिर्फ थाने पर बातचीत की गई। जांच के लिए अग्निशमन विभाग को पत्र लिखा गया है।
ये भी पढ़ें - UP: दिनदहाड़े ऑटो में बंधक बनाकर सब्जी विक्रेता से लूट, 1200 रुपये छीने; चलते वाहन से फेंक दिया