फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar by villagers over evacuation of hypertension line

हाईटेंशन लाइन की निकासी को लेकर ग्रामीणों का हंगामा

Tue, 09 Feb 2021 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Uproar by villagers over evacuation of hypertension line
टूंडला। थाना क्षेत्र के गांव पंवारी में घरों की छतों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन खींचे जाने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। ग्रामीणों ने विद्युत कर्मचारियों पर मनमानी और अभद्रता का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के बाद भी कर्मचारी मकानों की छतों के ऊपर से तार खींच रहे हैं।
विज्ञापन

थाना पचोखरा क्षेत्र के गांव पंवारी में विद्युत निगम द्वार हाईटेंशन लाइन डाली जा रही है। मंगलवार को घरों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन के तार डाले जाने पर ग्रामीण लामबंद हो गए और कार्य का विरोध करने लगे। गांव के ब्रजराज सिंह का कहना है कि छतों के ऊपर से तार निकाले जाने को लेकर उन्होंने कोर्ट में रिट दायर की है। इसमें 26 फरवरी को सिविल जज जूनियर डिवीजन न्यायालय में सुनवाई होनी है, लेकिन कोर्ट के आदेश से पहले ही कर्मचारी तार खींच रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि खेतों पर काम करने चले जाने के दौरान विद्युत निगम के कर्मचारी घर की महिलाओं के साथ अभद्रता करते हुए पुलिस द्वारा पिटवाने की धमकी भी देते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कोर्ट का आदेश न आने तक तार न खींचे जाएं। ग्रामीणों के हंगामे के बाद विद्युत निगम के कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए काम रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन करने वालों में ब्रजराज सिंह, रामप्रकाश कुशवाह, पूरन सिंह, धर्म सिंह, उम्मेद सिंह, अमित कुमार, अजय कुमार, जितेंद्र सिंह, अवधेश कुमार, तिलक सिंह, मुकेश कुमार, विनोद कुमार, योगेश कुमार, विमला देवी, पूनम देवी, सरिता देवी, प्रीती, मधु, ममता, नेहा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed