फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar and Firing in Agra Over Demand for Payment for Milk

दूध के रुपये मांगने पर बवाल: डेयरी संचालक ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, सड़क पर मच गई अफरातफरी; युवक को लगी गोली

Sun, 15 Mar 2026 11:36 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 15 Mar 2026 11:36 PM IST
सार

आगरा में ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में अफरातफरी मच गई। सड़क पर भी वाहन रुक गए। एक युवक के दो गोली लगीं हैं।

विज्ञापन
Uproar and Firing in Agra Over Demand for Payment for Milk
माैके पर पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के एत्माद्दाैला के ट्रांस यमुना काॅलोनी फेज-2 में रविवार रात को दूध के रुपये मांगने पर डेयरी संचालक ने दो विक्रेताओं के साथ मारपीट की। भीड़ के जुटने पर तमंचे से दो राउंड फायरिंग कर दी। इसमें दो गोली लगने से दूध विक्रेता घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी भाग गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों की तलाश में दो टीमें लगी हैं।
विज्ञापन


सीता नगर निवासी कन्हैया और किशन यादव दूध विक्रेता हैं। ट्रांस यमुना फेज-2 में भाइयों अनूप और रवि यादव की बजरंग डेयरी है। आरोप है कि डेयरी संचालक पर किशन यादव के 3600 रुपये निकल रहे थे। रविवार रात 9:30 बजे उधारी की रकम लेने के लिए कन्हैया और किशन डेयरी पर आए थे। 
विज्ञापन


रुपये मांगने पर संचालक से विवाद हो गया। उनमें मारपीट होने लगी। रवि ने तमंचा निकाल लिया। इसके बाद फायरिंग शुरू कर दी। एक के बाद एक दो गोली चलाईं। फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में अफरातफरी मच गई। सड़क पर भी वाहन रुक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन





कन्हैया के एक गोली हाथ तो दूसरी पैर में लगी। वह खून से लथपथ हो गया। घटना के बाद लोग जुट गए। यह देखकर आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि डेयरी संचालक ने फायरिंग की थी। इस पर घायल के पिता राजेंद्र यादव की तहरीर पर जानलेवा हमले की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है।  आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी हुई है। डेयरी संचालक किराये पर कमरा लेकर रहता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed