फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uproar after death of injured youth in road accident in agra

UP: आगरा में बवाल...युवक की माैत के बाद प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा तो किया पथराव; सड़क हादसे में तीन की गई जान

Tue, 10 Jun 2025 05:26 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 10 Jun 2025 05:26 PM IST
सार

आगरा में सड़क हादसे में घायल युवक की माैत के बाद बवाल हो गया। सड़क पर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को खदेड़ा तो पथराव कर दिया। पिछले दिनों हुए हादसे में अब तक तीन लोगों की माैत हो चुकी है।

विज्ञापन
Uproar after death of injured youth in road accident in agra
आगरा में बवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के सिकंदरा में 1 जून को सड़क हादसे में घायल हुए तीसरे युवक की माैत के बाद मंगलवार को एमजी रोड के सूरसदन तिराहे पर बवाल हो गया। परिजन ने दोपहर में शव को रखकर जाम लगा दिया। पुलिस ने शव को हटाने का प्रयास किया तो खींचतान और धक्कामुक्की हो गई। पुलिस के लाठियां चलाने पर लोगों ने पथराव कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर स्थिति को सामान्य किया। तकरीबन 45 मिनट बाद मार्ग पर यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन


 
Trending Videos

1 जून की रात को आवास विकास काॅलोनी के सेक्टर 11 से करकुंज तिराहे की तरफ जाने वाले मार्ग पर हादसा हुआ था। कार ने ऑटो और बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया था। इसमें गिहारा बस्ती, हरीपर्वत निवासी मामा आशुतोष (28) और भांजे रितिक (22) की माैत हो गई थी। वहीं आशुतोष की माैसी का बेटा साजन (26) गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसका एसएन मेडिकल कालेज में इलाज चल रहा था। मंगलवार तड़के साजन ने भी दम तोड़ दिया।



विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में 2.45 बजे परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव को एंबुलेंस में लेकर सूरसदन तिराहे पर पहुंच गए। एंबुलेंस को बीच सड़क पर रोक दिया। कुछ देर बाद गिहारा बस्ती से बड़ी संख्या में महिलाएं और लोग आ गए। उन्होंने हंगामा करते हुए जमा लगा दिया। बाइक और स्कूटर भी सड़क पर खड़े कर दिए। इससे वाहनों की लाइन लग गई।

 
विज्ञापन

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। दुर्घटना के मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। सूचना के 10 मिनट बाद पुलिस पहुंच गई। महिलाएं आक्रोशित थीं। उनका कहना था कि हादसे के मामले में पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार नहीं किया। केस में कोई कार्रवाई नहीं की गई। उधर, भगवान टाॅकीज की तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।


ये भी पढ़ें-UP: लॉरेंस बिश्नोई गैंग में कैसे शामिल होते हैं शूटर, जुड़ने के लिए एक एप भी...यूं काम करता है रिक्रूटमेंट सेल

पुलिस ने हंगामा करते लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई मानने के लिए तैयार नहीं हुआ। परिजन ने शव को एंबुलेंस से बाहर निकाला। पुलिस के सामने ही स्ट्रेचर पर ले आए। पुलिस ने रोका तो खींचतान शुरू हो गई। इस पर पुलिस ने लाठियां चलाना शुरू कर दिया। इससे महिलाएं और अन्य लोग भागने लगे। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। वाहन चालक दहशत में आ गए। चीखपुकार शुरू हो गई। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद शव का परिजन की माैजूदगी में घर ले गए, जहां से अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जाया गया।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंसाफ करो...
लोग जब तिराहे पर आए तो अपने साथ एक पोस्टर भी लेकर आए थे। इसे तिरहे पर बीच में लगे ग्लोब की रेलिंग पर लगा दिया। इसमें मृतकों की फोटो लगी थी। साथ ही लिखा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी इंसाफ करो।

 

पथराव का वीडियो हुआ वायरल
सूरसदन तिराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसमें घटना कैद हो गई। वहीं मोबाइल से भी हंगामे के लोगों ने वीडियो बनाए। इसमें कुछ लोग पथराव करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गए।

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि हादसे में घायल युवक की मृत्यु से आक्रोशित लोगों ने शव रखकर हंगामा किया था। उन्हें समझाकर शांत कर दिया गया। मामले में जाम लगाने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed