फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   uppsc pcs prelim exam in 121 centers in agra

आगरा के 121 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, 55 हजार से अधिक अभ्यर्थी शहर में

Sun, 15 Dec 2019 09:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 15 Dec 2019 09:21 AM IST
सार

पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा: आगरा में जुटेंगे 55 हजार से अधिक अभ्यर्थी, शहर में संभलकर निकलें
 
 
 

विज्ञापन
uppsc pcs prelim exam in 121 centers in agra
uppcs exam - फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपीपीएसी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रविवार को आगरा जिले के 121 केंद्रों पर संपन्न होगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 55 हजार से अधिक अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। इससे के मुख्य मार्गों और चौराहों पर जाम की स्थिति बन सकती है। शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन


पहली पाली सुबह 9.30 से पूर्वाह्न 11.30 बजे तक होगी। दूसरी पाली अपराह्न 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। इसके लिए 40 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 242 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। 55,101 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र दो दिन पहले ही आ चुके हैं। इन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से इनकी निगरानी की जा रही है। परीक्षा शुरू होने से लगभग एक घंटे पहले ही प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मार्गों पर लग सकता है जाम

परीक्षा संपन्न होने के बाद बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ सकती है। मुख्य मार्गों पर जाम लग सकता है। इसको लेकर रेलवे और परिवहन विभाग को पहले ही सचेत कर दिया है। साथ ही यातायात पुलिस को भी पहले ही अलर्ट कर दिया गया है। 

एडीएम सिटी डॉ प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed