{"_id":"5df4cb448ebc3e87c56e9259","slug":"uppsc-pcs-prelim-exam-in-121-centers-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा के 121 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, 55 हजार से अधिक अभ्यर्थी शहर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा के 121 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा, 55 हजार से अधिक अभ्यर्थी शहर में
Sun, 15 Dec 2019 09:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 15 Dec 2019 09:21 AM IST
सार
पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा: आगरा में जुटेंगे 55 हजार से अधिक अभ्यर्थी, शहर में संभलकर निकलें
विज्ञापन
uppcs exam
- फोटो : amar ujala
विस्तार
यूपीपीएसी पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा रविवार को आगरा जिले के 121 केंद्रों पर संपन्न होगी। दो पालियों में होने वाली इस परीक्षा में 55 हजार से अधिक अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं। इससे के मुख्य मार्गों और चौराहों पर जाम की स्थिति बन सकती है। शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।
पहली पाली सुबह 9.30 से पूर्वाह्न 11.30 बजे तक होगी। दूसरी पाली अपराह्न 2.30 से 4.30 बजे तक होगी। इसके लिए 40 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 242 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। 55,101 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
परीक्षा के लिए प्रश्नपत्र दो दिन पहले ही आ चुके हैं। इन्हें कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखा गया है। सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से इनकी निगरानी की जा रही है। परीक्षा शुरू होने से लगभग एक घंटे पहले ही प्रश्न पत्र परीक्षा केंद्र पर पहुंचे।

Trending Videos
मुख्य मार्गों पर लग सकता है जाम
परीक्षा संपन्न होने के बाद बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ सकती है। मुख्य मार्गों पर जाम लग सकता है। इसको लेकर रेलवे और परिवहन विभाग को पहले ही सचेत कर दिया है। साथ ही यातायात पुलिस को भी पहले ही अलर्ट कर दिया गया है।
एडीएम सिटी डॉ प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।
एडीएम सिटी डॉ प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं।