{"_id":"6aeb9f81d10ff9ca00079442","slug":"upca-will-now-implement-fitness-testing-at-the-district-level-agra-news-c-25-agr1034-1204995-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यूपीसीए अब जिला स्तर पर लागू करेगा फिटनेस परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यूपीसीए अब जिला स्तर पर लागू करेगा फिटनेस परीक्षण
Thu, 05 Nov 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 05 Nov 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
आगरा। उत्तर प्रदेश की अंडर-19 क्रिकेट टीम के एक दिवसीय प्रारूप में खराब प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों की फिटनेस उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के लिए चिंता का विषय बन गई है। नोएडा में बहु-दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी के लिए आयोजित कैंप में कई खिलाड़ी यो-यो परीक्षण में असफल रहे।
इसके बाद यूपीसीए ने जिला स्तर पर भी फिटनेस परीक्षण लागू करने का निर्णय लिया है, जिसका असर आगरा सहित प्रदेश के सभी जिला क्रिकेट संघों पर पड़ेगा। यह बदलाव युवा खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण होगा। अब केवल बल्लेबाजी और गेंदबाजी में प्रतिभा दिखाना ही पर्याप्त नहीं होगा। प्रदेश की टीम में जगह बनाने के लिए शारीरिक रूप से फिट होना भी जरूरी है। यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने बताया कि क्रिकेट में खिलाड़ियों की शारीरिक फिटनेस बेहद जरूरी है। यह व्यवस्था अभी राज्य स्तर पर लागू है। जिला स्तर पर भी फिटनेस परीक्षण लागू होगा।