{"_id":"60db31468ebc3ec75e6187fb","slug":"up-zila-panchayat-election-contest-between-bjp-and-rld-candidate-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: मथुरा में भाजपा और रालोद प्रत्याशी के बीच होगी सीधी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: मथुरा में भाजपा और रालोद प्रत्याशी के बीच होगी सीधी टक्कर
Wed, 30 Jun 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:09 AM IST
सार
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन वापस लेने का मंगलवार को आखिरी दिन था। मथुरा में अंत समय तक भाजपा और रालोद की ओर से किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया।
विज्ञापन
रालोद प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सिकरवार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी किशन सिंह चौधरी और रालोद के राजेंद्र सिकरवार में सीधी टक्कर होगी। हालांकि भाजपा को एक निर्दलीय प्रत्याशी का खुलकर समर्थन मिल गया है। अब भाजपा का संख्या बल नौ पर पहुंच गया है। सिटी मजिस्ट्रेट जवाहर श्रीवास्तव ने बताया कि किसी भी प्रत्याशी द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्यों का साथ पाने के लिए भाजपा प्रत्याशी ने सत्ता का पासा फेंकना शुरू कर दिया है। सत्ता के दंभ का सामना रालोद को करना पड़ेगा। इधर, बसपा आलाकमान के रुझान से भी भाजपा अतिविश्वास से भरी है।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष: आगरा में भाजपा की मंजू भदौरिया की निर्विरोध जीत, डीएम ने सौंपा प्रमाणपत्र
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की ओर से किशन सिंह चौधरी को एक निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य देववती का समर्थन मिल चुका है। भाजपा प्रत्याशी ने निर्दलीय पंचायत सदस्य को ही अपना प्रस्तावक बनाया है। इसके साथ आठ पर अटकी भाजपा के पास नौ जिला पंचायत सदस्य हो गए।
बसपा सुप्रीमो मायावती द्वारा अपना कोई भी उम्मीदवार न उतारे जाने से भी भाजपा में हर्ष है। भाजपा का मानना है कि बसपा की सपा और रालोद के साथ राजनीतिक प्रतिद्वंदिता है। इसके चलते उसे फायदा मिलेगा। हालांकि हाईकमान की ओर से अभी यह नहीं कहा गया है कि किस पार्टी का समर्थन करना है।
यह है जिला पंचायत की स्थिति
कुल सदस्य-33
बसपा- 13
भाजपा - 8
रालोद - 8
सपा - 1
निर्दलीय - 3
यह है जिला पंचायत की स्थिति
कुल सदस्य-33
बसपा- 13
भाजपा - 8
रालोद - 8
सपा - 1
निर्दलीय - 3