जिला पंचायत अध्यक्ष: फिरोजाबाद समेत इन जिलों में भाजपा ने दर्ज की जीत, एटा में मिली हार
भाजपा के प्रत्याशियों ने मैनपुरी, फिरोजाबाद, मथुरा और कासगंज में जीत दर्ज की है। आगरा में पहले ही भाजपा की मंजू भदौरिया जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी के गढ़ कह जाने वाले मैनपुरी और फिरोजाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कमल खिला। दोनों सीटों के साथ कासगंज में भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। मथुरा में भाजपा ने रालोद प्रत्याशी को हराया है। एटा जिले में भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। यहां से सपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। इन जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान हुआ। तीन बजे के बाद नतीजे घोषित कर दिए गए।
मैनपुरी में सपा की हार
मैनपुरी के जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी अर्चना भदौरिया ने जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा प्रत्याशी मनोज यादव को सात मतों से मात दी है। 30 में से 29 सदस्यों ने वोट डाले। एक सदस्य जेल में निरुद्ध होने के चलते मतदान नहीं कर सका। तीन बजे के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया गया। भाजपा की अर्चना भदौरिया को 18 वोट मिले। वहीं सपा प्रत्याशी मनोज यादव को 11 वोट मिल सके।
फिरोजाबाद में भी सपा की हार
फिरोजाबाद से पूर्व मंत्री जयवीर सिंह की पुत्रवधू भाजपा प्रत्याशी हर्षिता सिंह ने जीत दर्ज की है। जिले के 33 सदस्यों में भाजपा को 19 वोट मिले। जबकि समाजवादी पार्टी की रुचि यादव को 11 मत ही मिल सके। तीन वोट निरस्त हो गए।
मथुरा से भाजपा की जीत
मथुरा में भाजपा प्रत्याशी किशन सिंह चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष घोषित किए गए। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया। कुल 33 वोटों में से 22 वोट किशन को मिले हैं और उनके प्रतिद्वंदी रालोद प्रत्याशी राजेंद्र सिंह सिकरवार को सिर्फ 11 वोट ही मिल सके।
एटा में भाजपा की करारी हार
जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अप्रत्याशित जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एटा में करारी हार मिली है। यहां समाजवादी पार्टी (सपा) की प्रत्याशी रेखा यादव ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा की विनीता यादव को 20 वोटों से हराया है।
कासगंज में रत्नेश कश्यप जीतीं
कासगंज जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान के बाद मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित प्रत्याशी विजयी रत्नेश कश्यप घोषित हुई हैं। जिलाधिकारी ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को प्रमाण पत्र दे दिया है। पंचायत अध्यक्ष पद के नतीजे आने के बाद भाजपाइयों और नए अध्यक्ष के समर्थकों में खुशी की लहर है।