{"_id":"6a714dc65c543e5b9f04dc9d","slug":"up-weather-takes-a-turn-heavy-rain-begins-yellow-alert-issued-for-next-two-days-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम ने ली करवट: ताज के शहर में सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश, आईएमडी ने की आने वाले दिनों के लिए ये भविष्यवाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम ने ली करवट: ताज के शहर में सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश, आईएमडी ने की आने वाले दिनों के लिए ये भविष्यवाणी
Tue, 04 Aug 2026 07:56 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 04 Aug 2026 07:56 AM IST
सार
आगरा में मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश शुरू होने से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
आगरा बारिश में भीगते हुए जाते बाइक सवार
- फोटो : संवाद
विस्तार
आगरा में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। मंगलवार सुबह से ही आगरा में बारिश शुरू हो गई। आसमान में बादल छाए रहने और बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे उमस और गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया।
मौसम विज्ञान विभाग ने आगरा में अगले दो दिनों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अलर्ट के बाद बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बन सकती है। लोगों को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
इससे पहले सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मंगलवार को बारिश और बादलों के कारण तापमान में गिरावट आई। सुबह से हो रही बारिश ने मौसम को सुहाना बना दिया।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो दिनों में बारिश का असर बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को गर्मी से राहत मिलने के साथ ही तापमान में और गिरावट की उम्मीद है।