फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   up weather Heat will increase with temperature mercury may cross 40 degrees school timings will also changed

UP: तापमान के साथ बढ़ेगी गर्मी, 40 डिग्री पार कर सकता पारा; बदल जाएगा स्कूलों का समय?

Thu, 04 Apr 2024 09:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Apr 2024 09:58 AM IST
सार

ताजनगरी में तापमान के साथ गर्मी बढ़ेगी। पारा 40 डिग्री पार कर सकता है। इससे स्कूलों का समय भी बदल सकता है। जिलाधिकारी से समय बदलने की मांग की गई है।  

विज्ञापन
up weather Heat will increase with temperature mercury may cross 40 degrees school timings will also changed
धूप और उमस भरी गर्मी से बचने का प्रयास करती युवतियां। (फाइल) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार से मौसम के मिजाज में गर्मी बढ़ेगी। सुबह से ही धूप निकलने से जहां अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी वहीं न्यूनतम तापमान भी 1-2 डिग्री बढ़ सकता है। स्वास्थ्य विभाग ने लू की आंशका के चलते सलाह जारी कर दी है। वहीं सामाजिक कार्यकताओं ने जिलाधिकारी को पत्र लिख स्कूलों का समय परिवर्तन करने की मांग की है। जिससे तीक्ष्ण गर्मी के चलते बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर न पड़े।

विज्ञापन


बुधवार को सुबह शहर का मौसम खुशनुमा था। लेकिन, 10 बजते-बजते आसमान में सूरज की किरणों की तपिश तन झुलसाने लगी। दोपहर 2 बजे तक मौसम का मिजाज पसीने छुड़ाने वाला रहा। दोपहर 3 बजे के बाद आसमान में आते-जाते बादलों के चलते धूप के आने-जाने का क्रम चलता रहा। इसके चलते अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई। यह 38.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
विज्ञापन


यह सामान्य से 3.1 डिग्री ज्यादा था। न्यूनतम तापमान में भी बुधवार को 1 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई और यह 19.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग क पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार शहर को गर्मी से फिलहाल राहत की कोई उम्मीद नहीं है। तापमान 40 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना है और अगले पांच दिनों तक यही हाल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल के समय परिवर्तन की उठी मांग

गर्मी के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता ब्रज खंडेलवाल ने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने स्कूलों की समय सारिणी में परिवर्तन की मांग की है। अपने पत्र में ब्रज ने लिखा है कि दोपहर को स्कूलों की छुट्टी के समय गर्मी चरम पर होती है, ताकि बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका रहती है। उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए जिलाधिकारी से से स्कूलों का समय परिवर्तन करने या फिर ग्रीष्मावकाश जल्दी करवाने की मांग की है।

आज का तापमान (पूर्वानुमान)

  • अधिकतम तापमान- 39
  • न्यूनतम तापमान- 21
  • सूर्योदय- 6:06
  • सूर्यास्त- 6:36
  • एक्यूआई- 66
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed