फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Weather: coldest city in uttar pradesh

सर्दी का सितम: सर्द हवाओं से लुढ़का पारा, सूबे का ये शहर सबसे ठंडा; ट्रेनों और फ्लाइटों का संचालन प्रभावित

Sun, 04 Jan 2026 09:57 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 04 Jan 2026 09:57 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। सर्द हवाओं ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। ट्रेनों के संचालन से लेकर फ्लाइटों तक पर इसका असर देखने को मिल रहा है। ऐसे माैसम से अभी राहत मिलने की उम्मीद कम ही है। मौसम विभाग ने घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
UP Weather: coldest city in uttar pradesh
ठंड से गलन बढ़ी।

विस्तार

पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में सर्दी का सितम और बढ़ गया। नश्तर सी चुभने वालीं सर्द हवाओं के कारण शनिवार को आगरा प्रदेश में तीसरा सर्द शहर रहा। प्रदेश में हरदोई सबसे ठंडा शहर रहा, वहीं अलीगढ़ दूसरे और आगरा तीसरे नंबर पर रहा। आगरा में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री दर्ज किया गया जो शुक्रवार के मुकाबले 6 डिग्री तक लुढ़क गया।
विज्ञापन


शनिवार को अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान शनिवार को 6.9 डिग्री रहा, जबकि शुक्रवार को यह 12.2 डिग्री दर्ज किया गया था। महज 24 घंटे के अंदर उत्तर पश्चिमी सर्द हवाओं के कारण तापमान में 6 डिग्री की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। ठिठुरन और गलन भरी सर्दी के बीच रात से सुबह तक घना कोहरा छाया गया। 
विज्ञापन


हाईवे और बाहरी हिस्सों में दृश्यता शून्य दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिन में घना कोहरा छाया रह सकता है। दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी रह सकती है। गलन और ठिठुरन बरकरार रहेगी, हालांकि हल्की धूप बने रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने घने कोहरे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

91 साल पहले का नहीं टूटा रिकॉर्ड
सबसे सर्द जनवरी का रिकॉर्ड 91 साल बाद भी नहीं टूट पाया है। 16 जनवरी 1935 को न्यूनतम तापमान -2.2 डिग्री पर पहुंच गया था। तब से अब तक यह रिकॉर्ड बरकरार है। इसी तरह सबसे गर्म जनवरी का रिकॉर्ड 28 जनवरी 1991 के नाम है, जब पारा 33 डिग्री पहुंच गया था। सबसे ज्यादा 49.5 मिमी बारिश का रिकॉर्ड 9 जनवरी 1957 के नाम पर है।
मुंबई की फ्लाइट साढ़े चार घंटे देरी से उड़ी

 

घने कोहरे की वजह से शनिवार को फ्लाइटों का संचालन खासा प्रभावित हुआ। मुंबई से आगरा आने वाली फ्लाइट तय समय से करीब साढ़े चार घंटे की देरी से पहुंची। दोपहर 3 बजे आगरा से मुंबई जाने वाली फ्लाइट का टेकऑफ शाम 7:30 बजे हुआ। वहीं, हैदराबाद, बंगलूरू और अहमदाबाद की फ्लाइटों का संचालन भी आधे घंटे तक की देरी से हुआ। विमान यात्रियों के साथ ही रेलयात्रियों की मुसीबत भी कोहरे ने बढ़ा दी। आगरा कैंट, आगरा फोर्ट और ईदगाह रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कड़ाके की सर्दी में घंटों तक इंतजार करना पड़ा।

 

सीएसएमटी–अमृतसर एक्सप्रेस 11 घंटे लेट, यात्री हुए परेशान
कोहरे के चलते आगरा कैंट से गुजरने वाली कई ट्रेनें घंटों लेट रहीं। इनमें सबसे ज्यादा 11 घंटे की देरी से सीएसएमटी-अमृतसर एक्सप्रेस पहुंची। इससे यात्रियों को स्टेशन पर कड़ाके की सर्दी में घंटों इंतजार करना पड़ा। शनिवार को 16 ट्रेन देरी से आगरा पहुंचीं। इनमें राजधानी एक्सप्रेस पाैने दो घंटे, मालवा एक्सप्रेस सवा दो घंटे, जबलपुर-निजामुद्दीन सुपरफास्ट एक्सप्रेस पाैने दो घंटे लेट रहीं। जीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस पाैने दो घंटे, गोंडवाना एक्सप्रेस पाैने दो घंटे, अवध एक्सप्रेस पाैने आठ घंटे, मरुधर एक्सप्रेस सवा घंटे, कर्नाटक सुपरफास्ट पाैने दो घंटे, उत्कल एक्सप्रेस सात घंटे, आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, कवि गुरु एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे, गीता जयंती एक्सप्रेस सवा दो घंटे, तेलंगाना एक्सप्रेस भी सवा दो घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। इस बारे में रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने यात्रियों से अपील की है कि वे जब भी स्टेशन पर आएं तो ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य कर लें।

पांच साल में ऐसा रहा 3 जनवरी का तापमान
वर्ष    न्यूनतम  अधिकतम
2026   6.9    16.4
2025  7.6      18.7
2024  6.2      12.9
2023  6.2       13.1
2022  7.5       22.1
(तापमान डिग्री सेल्सियस में है)


ये भी पढ़ें-UP: पैरों पर तोड़ दिए डंडे... उखाड़ लिया नाखून, दूध विक्रेता को दी थर्ड डिग्री; गिड़गिड़ाता रहा पीड़ित पर न आई दया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed