फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up Vidhan Sabha Chunav 2022: 32 thousand licensed weapons will be deposited in agra

यूपी विधानसभा चुनाव 2022: आगरा में 32 हजार लाइसेंसी हथियार होंगे जमा, शस्त्र की दुकानों पर भी करा सकते हैं जमा

Mon, 10 Jan 2022 09:20 AM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 10 Jan 2022 09:20 AM IST
सार

एसएसपी ने बताया कि लाइसेंसी असलाह जमा कराने के लिए लोग सीधे थाने जा सकते हैं। ऐसे में लिखापढ़ी में असलाह रखा जाएगा। 

विज्ञापन
Up Vidhan Sabha Chunav 2022: 32 thousand licensed weapons will be deposited in agra
Sudhir Kumar Singh - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा में चुनाव की तैयारियों के साथ पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है। लाइसेंसी हथियार भी जमा कराने शुरू कर दिए गए हैं। आगरा के तकरीबन 32 हजार लाइसेंसी हथियार थानों और शस्त्र की दुकानों पर जमा कराए जाएंगे।
विज्ञापन

अवैध शराब और असलाह लेकर आने वालों की पकड़
चुनाव को शांति पूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाती है। एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने पिछले दिनों मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इन राज्यों की सीमा से लगे जोन के जिलों की सीमा पर सतर्कता बढ़ाने पर वार्ता की गई थी। अवैध शराब और असलाह लेकर आने वालों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

आगरा में 41 हजार लाइसेंसधारक
एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि आगरा में तकरीबन 41 हजार लाइसेंस धारक हैं। पुलिस सत्यापन में पाया गया है कि दस प्रतिशत लाइसेंस धारक आगरा से बाहर रह रहे हैं। ऐसे में उनको अपने निवास वाले जिले में पुलिस को लाइसेंसी असलाह जमा कराना होगा। इसके साथ ही दस प्रतिशत लाइसेंसी असलाह सुरक्षा कार्य से जुड़े लोगों के पास हैं। ऐसे में उनसे भी असलाह नहीं जमा कराए जाएंगे। तकरीबन 32 हजार असलाह जमा कराए जाएंगे। इसके लिए संबंधित थाना पुलिस को निर्देशित कर दिया गया है। जो लोग असलाह नहीं जमा कराएंगे, उनके घरों पर पुलिस दस्तक देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करा सकते हैं जमा
एसएसपी ने बताया कि लाइसेंसी असलाह जमा कराने के लिए लोग सीधे थाने जा सकते हैं। ऐसे में लिखापढ़ी में असलाह रखा जाएगा। थाने के अलावा असलाह शस्त्र की दुकान पर भी जमा कराया जा सकता है। शस्त्र की दुकान से रसीद भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed