{"_id":"64bf4fc1d741c956dc066058","slug":"up-urination-case-brutally-beaten-hold-feet-and-then-urinated-on-youth-face-in-agra-2023-07-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पेशाब कांड में नया खुलासा: हिस्ट्रीशीटर संग दबंगई कर रहा था आदित्य, रेस्तरां में की थी तोड़फोड़, कई खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेशाब कांड में नया खुलासा: हिस्ट्रीशीटर संग दबंगई कर रहा था आदित्य, रेस्तरां में की थी तोड़फोड़, कई खुलासे
Tue, 25 Jul 2023 10:04 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 25 Jul 2023 10:04 AM IST
सार
आगरा में युवक की पिटाई और मुंह पर पेशाब करने का आरोपी आदित्य दबंग है। वह फतेहपुर सीकरी के हिस्ट्रीशीटर का साथी है। इस कारण ही दबंगई कर रहा था। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है।
विज्ञापन
UP Urination Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के सीधी जिले के बाद अब आगरा में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना हुई है। दबंगों ने एक युवक को पीटकर लहूलुहान किया। इसके बाद एक ने उसके मुंह पर पेशाब किया। वीडियो भी बनाया। वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस हरकत में आई।
पुलिस ने अपनी ओर से केस दर्ज कर आरोपी आदित्य इंदौलिया उर्फ आदी और उसके साथी भोला उर्फ भोलू को गिरफ्तार किया। युवक की पिटाई और मुंह पर पेशाब करने का आरोपी आदित्य दबंग है। वह फतेहपुर सीकरी के हिस्ट्रीशीटर का साथी है। इस कारण ही दबंगई कर रहा था।
पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि आरोपी आदित्य से पूछताछ में पता चला कि वह फतेहपुर सीकरी के उंदेरा के एक हिस्ट्रीशीटर का साथी है। हिस्ट्रीशीटर पर 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
खेरागढ़ में उसने डकैती और चोरी की वारदात की थी। पीड़ित विक्की भी उनका साथी है। उससे रुपयों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उससे मारपीट की गई थी। वीडियो में हिस्ट्रीशीटर भी नजर आ रहा है।

राह चलते युवक से छुवाए थे पैर
नौ सेकंड का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसके बारे में आरोपी ने पुलिस को बताया कि राह चलते एक युवक से कहासुनी हो गई थी। इस पर उसकी पिटाई कर उससे पैर भी छुवाए थे। वह युवक को जानते नहीं हैं।
नौ सेकंड का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसके बारे में आरोपी ने पुलिस को बताया कि राह चलते एक युवक से कहासुनी हो गई थी। इस पर उसकी पिटाई कर उससे पैर भी छुवाए थे। वह युवक को जानते नहीं हैं।
रेस्तरां में की थी तोड़फोड़
मोहम्मदपुर, सिकंदरा निवासी विक्रम कुमार मोहनानी का घर के भूतल पर एनडी रेस्टोरेंट नाम से रेस्तरां है। वह पहली मंजिल पर परिवार सहित रहते हैं। 18 जुलाई को रेस्तरां में मैनेजर जगेश कुमार बैठे थे। तभी मनोज, मोती सहित 10-12 युवक तमंचे और डंडे लेकर आ गए।

घर और रेस्तरां में मारपीट के बाद लूटपाट करने लगे। विरोध पर मैनेजर को लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर आईं महिलाओं से भी गालीगलौज की। हमलावरों ने घर का दरवाजा भी तोड़ने का प्रयास किया। दरवाजा नहीं टूटने पर जान से मारने की धमकी देकर गए। इस मुकदमे में आदित्य इंदौलिया का भी नाम सामने आया था। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी।