फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Tourism Department Agra has slipped to number six in ranking of domestic tourists

Taj Mahal: घरेलू पर्यटकों की आमद में छठवें नंबर पर पहुंचा आगरा, जानें क्या कहती है पर्यटन विभाग की रिपोर्ट

Fri, 21 Jul 2023 02:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 21 Jul 2023 02:11 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की इस साल की रिपोर्ट में आगरा घरेलू पर्यटकों के पायदान में लुढ़ककर छठवें नंबर पर पहुंच गया है। वाराणसी नंबर एक पर है। 
 

विज्ञापन
UP Tourism Department Agra has slipped to number six in ranking of domestic tourists
ताजमहल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजमहल के दीदार के लिए आने वाले सैलानियों के साथ बदसलूकी और झीनाछपटी के यह दो मामले ऐसे हैं, जिसका अनुभव आगरा आने वाला हर सैलानी कर रहा है। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की इस साल की रिपोर्ट में आगरा घरेलू पर्यटकों के पायदान में लुढ़ककर छठवें नंबर पर पहुंच गया है। वाराणसी नंबर एक पर है। ताजमहल में इन सैलानियों का अनुभव न केवल खट्टा है बल्कि लगातार शिकायतों के बाद भी ताज के पास लपकों, हॉकरों, अवैध गाइडों और ऑटो रिक्शा चालकों का पर्यटकों के साथ दुर्व्यवहार थम नहीं रहा है।

विज्ञापन

मारपीट के वीडियो से डरे सैलानी

हाल में ही दिल्ली के पर्यटक को डंडों से मारने का वीडियो वायरल होने के बाद सैलानियों में डर का माहौल है। आगरा एप्रूव्ड गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष शमशुददीन ने बताया कि पर्यटक की डंडों से पिटाई के बाद उनके पास कई पर्यटकों ने व्हाटसएप पर पूछा कि क्या आगरा सेफ है। विदेशी पर्यटकों में इस घटना से गलत संदेश चला गया। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश चौहान का कहना है कि एक्सप्रेसवे से लेकर ताज के टिकट खरीदने और अंदर प्रवेश करने तक की एक व्यवस्था ऐसी नहीं, जो अच्छी हो। परिवार के साथ आने वाले पर्यटक परेशान होते हैं और फिर दोबारा वापस न आने की कसम खाकर जा रहे हैं। आगरा के अधिकारी अच्छा माहौल नहीं दे पा रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

झांसी से भी पिछड़ गया आगरा

शहर        सैलानी

वाराणसी - 7.16 करोड़
मथुरा-  6.52 करोड़

प्रयागराज - 2.60 करोड़
अयोध्या - 2.39 करोड़

झांसी  - 1.65 करोड़
आगरा  - 1.01 करोड़

 

विज्ञापन

सीन-1: सेल्फी पॉइंट

\हरियाणा से पर्यटक एक्सप्रेसवे के जरिए फतेहाबाद रोड होते हुए ताजमहल पहुंचे। कार के सेल्फी पॉइंट मोड़ पर पहुंचते ही लपकों और अवैध गाइडों ने चारों ओर से घेर लिया। शीशा नीचे होते ही बोले- सर, मैं भारत सरकार का अधिकृत गाइड हूं। 200 रुपये में ताज दिखा दूंगा, मेरे साथ चलिए। तब तक अन्य बोले, ये फर्जी है, आधार कार्ड दिखाकर बोले, मैं असली हूं। सरकार ने लाइसेंस दिया है। पर्यटक को कार निकालना मुश्किल हो गया।

सीन-2: शिल्पग्राम पार्किंग

गोल्फ कार्ट में बैठे नोएडा के पर्यटक दिलीप सिंह को लपकों और अवैध गाइडों ने घेर लिया। ताजमहल दिखाने पर जोर दिया, पर पर्यटक मना करता रहा। सामने पर्यटन पुलिस और ताज सुरक्षा पुलिस के जवान सब कुछ देखकर अनजान बने रहे। पर्यटक झुंझलाए और गोल्फ कार्ट से उतरकर पैदल ही निकले तो पीछे-पीछे अमर विलास होटल के गेट तक लपके पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed