फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Up to 90 percent loan will be available for animal husbandry

खुशखबरी: पशु पालन के लिए 90 प्रतिशत तक मिलेगा ऋण, जानें तरीका

Sun, 12 Feb 2023 12:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Feb 2023 12:11 PM IST
सार

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि चारा विकास योजना खासतौर से पशुपालकों के लिए लाई गई है। इसमें 50 फीसदी तक छूट भी दी जा रही है।

विज्ञापन
Up to 90 percent loan will be available for animal husbandry
पशु मेला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पशुपालन विभाग के माध्यम से चारा विकास योजना लागू की गई है। इसकी इकाई स्थापित कर पशुपालक बड़ा लाभ कमाकर विकास की गति को बढ़ा सकते हैं। सरकार की ओर से विभाग इकाई स्थापित करने के लिए लागत का 90 फीसदी ऋण मुहैया कराएगा और छूट भी दी जाएगी।
विज्ञापन


चारा विकास योजना के माध्यम से एक करोड़ तक की इकाई लगाई जा सकेगी। इकाई से पशु दाना, रातब, कुक्कुट दाना, बकरी दाना, फीड पाउडर आदि का निर्माण किया जा सकेगा। बड़ी इकाइयों के लिए सरकार की ओर से स्थापना कराने में लगाई गई लागत पर 50 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। ताकि चारा विकास योजना को बेहतर ढंग से चलाया जा सके। 
विज्ञापन


इससे पशुपालक और उद्यमियों को बड़ा लाभ हो सकता है। इकाई स्थापित करने के लिए शर्तें पूरी करके उद्योग लगाया जा सकता है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि चारा विकास योजना खासतौर से पशुपालकों के लिए लाई गई है। इसमें 50 फीसदी तक छूट भी दी जा रही है। इच्छुक पशुपालक कार्यालय दिवस में संपर्क करके आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed