{"_id":"63e88a07b17ea454e100a168","slug":"up-to-90-percent-loan-will-be-available-for-animal-husbandry-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: पशु पालन के लिए 90 प्रतिशत तक मिलेगा ऋण, जानें तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: पशु पालन के लिए 90 प्रतिशत तक मिलेगा ऋण, जानें तरीका
Sun, 12 Feb 2023 12:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sun, 12 Feb 2023 12:11 PM IST
सार
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि चारा विकास योजना खासतौर से पशुपालकों के लिए लाई गई है। इसमें 50 फीसदी तक छूट भी दी जा रही है।
विज्ञापन
पशु मेला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पशुपालन विभाग के माध्यम से चारा विकास योजना लागू की गई है। इसकी इकाई स्थापित कर पशुपालक बड़ा लाभ कमाकर विकास की गति को बढ़ा सकते हैं। सरकार की ओर से विभाग इकाई स्थापित करने के लिए लागत का 90 फीसदी ऋण मुहैया कराएगा और छूट भी दी जाएगी।
चारा विकास योजना के माध्यम से एक करोड़ तक की इकाई लगाई जा सकेगी। इकाई से पशु दाना, रातब, कुक्कुट दाना, बकरी दाना, फीड पाउडर आदि का निर्माण किया जा सकेगा। बड़ी इकाइयों के लिए सरकार की ओर से स्थापना कराने में लगाई गई लागत पर 50 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। ताकि चारा विकास योजना को बेहतर ढंग से चलाया जा सके।
इससे पशुपालक और उद्यमियों को बड़ा लाभ हो सकता है। इकाई स्थापित करने के लिए शर्तें पूरी करके उद्योग लगाया जा सकता है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनिल कुमार सिंह ने बताया कि चारा विकास योजना खासतौर से पशुपालकों के लिए लाई गई है। इसमें 50 फीसदी तक छूट भी दी जा रही है। इच्छुक पशुपालक कार्यालय दिवस में संपर्क करके आवेदन कर सकते हैं।