फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP team wins silver medal in National Summer Icestock Championship

Agra News: नेशनल समर आइसस्टॉक चैंपियनशिप में यूपी टीम ने जीते रजत पदक

Sun, 23 Nov 2025 03:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
UP team wins silver medal in National Summer Icestock Championship
नेशनल समर आइसस्टॉक चैंपियनशिप
आगरा। लड़ामदा स्थित होली लाइट पब्लिक स्कूल में आयोजित नेशनल समर आइसस्टॉक चैंपियनशिप के शनिवार को टीम गेम इवेंट हुए। टीम उत्तर प्रदेश ने अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए सभी श्रेणियों में मुकाबलों को रोमांचक बनाया।
विज्ञापन

सीनियर महिला टीम और युवा पुरुष टीम ने रजत पदक जीतकर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। विभिन्न राज्यों की टीमों के साथ हुए मुकाबले काफी रोमांचक रहे। आयोजकों का कहना है कि इस प्रकार के इवेंट युवा खिलाड़ियों के लिए अनुभव और आत्मविश्वास बढ़ाने का एक अद्भुत अवसर हैं।
विज्ञापन

------------
आइसस्टॉक प्रतियोगिता के परिणाम



टीम टारगेट सीनियर पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक गुजरात टीम, रजत पदक जम्मू कश्मीर, हरियाणा और राजस्थान कांस्य पदक। सीनियर महिला वर्ग में स्वर्ण पदक महाराष्ट्र टीम, रजत पदक उत्तर प्रदेश टीम, गुजरात और जम्मू कश्मीर कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम टारगेट बालक वर्ग में स्वर्ण पदक गुजरात टीम, रजत पदक हरियाणा टीम, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की टीम ने कांस्य पदक जीते। टीम टारगेट बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक गुजरात टीम, रजत पदक राजस्थान टीम, महाराष्ट्र ए और महाराष्ट्र बी टीम ने कांस्य पदक प्राप्त किया।



एकल टारगेट सीनियर पुरुष वर्ग में आदिल स्वर्ण पदक जम्मू कश्मीर, श्रीयश कोली रजत पदक गोवा, उत्तर प्रदेश रमन यादव और राजस्थान के मनीष कुमार कांस्य पदक। एकल टारगेट बालक वर्ग में समीर राजस्थान स्वर्ण पदक, शिवांश उत्तर प्रदेश रजत पदक, शायन जैन महाराष्ट्र ए ओर मंतव्या चलोड़िया गुजरात ने कांस्य पदक जीता।


एकल वर्ग बालिका में मंगल लक्ष्मी गुजरात स्वर्ण पदक, तनु कसाना राजस्थान रजत पदक, निष्ठा महाराष्ट्र ए और मान्या महाराष्ट्र बी ने कांस्य पदक जीता। वहीं एकल सीनियर महिला वर्ग में ख्याति गुजरात स्वर्ण पदक, रेनू मध्य प्रदेश रजत पदक, श्वेता उत्तर प्रदेश और मेधावी महाराष्ट्र ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed